Friday, July 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणाअम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विजहरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगेहरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखेंअव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैदराज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रादेवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार
 
Haryana

गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणा

July 18, 2025 03:47 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का गन्ना की बिक्री होते ही जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान का भी शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

 

श्री राणा आज यहां विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक श्री राजनारायण कौशिक , "हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर मिल्स" के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों से नारायणगढ़  शुगर मिल से संबंधित गन्ना उत्पादकों के बकाया भुगतान के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस दिशा में यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल में गन्ना-पिराई का कार्य निरंतर चलता रहना चाहिए और किसानों के गन्ने का भुगतान भी साथ -साथ करते रहें।

 

श्री राणा ने बैठक के बाद कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की खेती की लागत कम हो और उनकी पैदावार लगातार बढ़ती रहे। खेत की मिटटी की सेहत अच्छी रखने के लिए प्रयोगशालाओं में जांच करने के बाद किसानों को फसल की बिजाई की सलाह दी जा रही है। अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम से कम हो, इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार की रियायतें भी दी जा रही हैं।

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के किसानों को परम्परागत खेती की बजाए आधुनिक अथवा विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। मत्स्य पालन और पशु पालन के क्षेत्र में भी व्यवसाय शुरू करने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’ अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगे
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखें
अव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैद
राज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रा
देवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार हरियाणा ने बढ़ाई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की गति कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा