Friday, July 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणाअम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विजहरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगेहरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखेंअव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैदराज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रादेवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार
 
Haryana

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज

July 18, 2025 03:46 PM

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। यह भवन अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस होगा जिसे क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा और यहां मरीजों को बेहतरीन उपचार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस 100 बिस्तर के भवन के निर्माण होने से अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता 200 बिस्तर की हो जाएगी। इसके अलावा, इस नए भवन का डिजाईन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न उठाना पड़े।

श्री विज ने बताया कि पहले भवन का निर्माण कार्य, माननीय हाईकोर्ट में केस होने की वजह से रुक गया था जिसके बाद ऑबिर्टेशन में जाने पर दोबारा से निर्माण कार्य के अब टेंडर हुए हैं। अब 14.79 करोड़ रुपए की लागत से भवन का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर की ही सुविधा है, लेकिन लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल में बिस्तर की कमी महसूस होने लगी थी इसीलिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।

 

सात मंजिला नए भवन में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं

 

दो बेसमेंट फ्लोर - नई बिल्डिंग में कुल सात फ्लोर होंगे, जिनमें दो बेसमेंट फ्लोर होंगे, इसमें एक फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग होगी जबकि दूसरे फ्लोर पर एसी प्लांट व गैस प्लांट लगाया जाएगा।

ग्राउंड फ्लोर - ग्राउंड फ्लोर में रजिस्ट्रेशन-कम-रिसेप्शन सेंटर, इमरजेंसी सर्विस उपलब्ध होगी, शौचालय व अन्य सुविधाएं होंगी।

पहला फलोर- पहले फ्लोर पर ईमरजेंसी वार्ड होंगे जिनमें 28 बेड होंगे।

दूसरा फ्लोर - दूसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव आईसीयू (इनटेंसिव केयर यूनिट)।

तीसरा फ्लोर - तीसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे।

 

चौथा फ्लोर - चौथे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे तथा जीवन रक्षक साबित होगी क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू)।

 

उल्लेखनीय है कि 100 बेड बिल्डिंग को क्रिटिकल केयर यूनिट की तरह तैयार किया जा रहा है जहां गंभीर या आपात समय में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। क्रिटिकल केयर में मरीज की हालत की लगातार निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण, जरूरी दवाओं की व्यवस्था और मरीज की स्थिति के आधार पर चिकित्सीय निर्णय लेना शामिल होता है।

 

क्रिटिकल केयर यूनिट में दिल की धड़कनों, रक्तचाप, और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों पर कड़ी नजर रखी जाती है। इससे डॉक्टर तुरंत किसी भी असामान्य लक्षण को पहचान कर त्वरित इलाज कर सकते हैं। सीसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाओं का इस्तेमाल, इमरजेंसी प्रोसीजर, पोस्ट-केयर व रिकवरी आदि सुविधा रहती है। सीसीयू में कोरोना व अन्य बीमारियों के लिए भी अलग से चिकित्सीय सुविधा होती है, इनके भी अलग वार्ड होंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’ गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगे
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखें
अव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैद
राज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रा
देवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार हरियाणा ने बढ़ाई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की गति कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा