Saturday, August 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के लाभार्थियों और किसानों को फसल नुकसान के लिए डिजिटल रूप से मुआवजा वितरित किएचंडीगढ तीन IPS और दो HPS अधिकारियों के किए गए तबादले भिवानी के SP मनबीर सिंह का तबादला IPS सुमित कुमार को भिवानी का SP लगाया गया एचपीएस अमित दहिया को DCP, क्राइम झज्जर लगाया गया सुरेंद्र सिंह भोरिया को Commdt 5th BN HAP मधुबन लगाया गया HPS Pankhuri कुमारी को एसपी ACP अंबाला लगाया गयालाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगाउत्तराखंड: धराली में मूसलाधार बारिश से सर्च ऑपरेशन बाधित, हर्षिल में भी हालात खराबवर्जीनिया में एक शूटर ने पुलिस अधिकारियों पर की गोलीबारी, कई घायलयूपी: मौसम विभाग ने 58 जिलों में जताया बारिश का पूर्वानुमान, जारी किया अलर्टपंजाब AGTF ने लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर्स को किया गिरफ्तारहरियाणा के स्किल्ड वर्कर्स को गो ग्लोबल मिशन के तहत मिलेंगे रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
International

योग भारत का स्वाभिमान और सनातन की पहचान : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

June 22, 2025 07:42 PM
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि योग भारत का स्वाभिमान और सनातन की पहचान है। समूची मानवता की स्वाभिमान मुस्कान और योग क्षमता, समरता और सद्भावना के रूप में विश्व बंधुत्व में नई पहचान है। समूचे विश्व ने योग को स्वीकारा है। 
स्वामी ज्ञानानंद महाराज जीओ गीता यूके की ओर से मैनचेस्टर में गीता महोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। गीता महोत्सव के दौरान मैनेचेस्टर में ही पूरे इंग्लैंड में भगवद् गीता और योग की वर्तमान आवश्यकता और प्रासंगिकता के रूप में प्रभावी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के कौसलेट जनरल आफिस की सक्रिय भागीदारी रही। मैनचेस्टर में कौसलेट जनरल विशाखा यदुवंशी न केवल स्वयं इस उत्सव में मौजूद रहीं, बल्कि हर स्तर पर जीओ गीता यूके के साथ उनकी सद्भावना आयोजन का सबल बनी। 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भगवद् गीता और योग विषय पर प्रभावी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मयोग, भक्ति योग, ज्ञानयोग और ध्यान योग पर अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भारत की योग पंरपरा के वैदिक व्यावहारिक और वैज्ञानिक पक्षों को अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। 
उन्होंने कहा कि गीता ग्रंथ ही योग पर केंद्रित नहीं, समूचा गीता ग्रंथ ही योग के भाव से भावित है। गीता जी के 18 अध्यायों में प्रत्येक अध्याय के नाम के साथ योग शब्द है तथा समापन पर गीता को योग शास्त्र स्वयं महर्षि वेदव्यास जी ने कहा है। गीता के तीनमुख्य योग कर्म योग शरीर को स्वस्थ सक्रिय रखने, भक्ति योग मन को सबल स्थित और बनाने तथा ज्ञान योग बुद्धि की योग्यता और क्षमता को सकारात्मक रचनात्मक रूप देने के लिए है। 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैनचेस्टर योगमय नजर आया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता, कौंसलेट जनरल विशाखा यदुवंशी औश्र परी कौंसिल की सक्रियता के साथ बड़ी संख्या  में विदेशियों ने योग किया। 
कौंसलेंट जनरल विशाखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग पूरे विश्व को अनूठा उपहार है। डिप्टी मेयर पाल डेनेट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह आयोजन अद्भुत है। जीओ गीता और उनके सहयोगियों द्वारा योगाभ्यास कराकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया है।



Have something to say? Post your comment
More International News
वर्जीनिया में एक शूटर ने पुलिस अधिकारियों पर की गोलीबारी, कई घायल अमेरिका ने 7 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर में F-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त ISIS समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के चर्च पर किया हमला, 21 लोगों की मौत जापान में 20 जुलाई को होगा उच्च सदन का चुनाव ब्रिटेन में ट्रेड डील पर साइन करेंगे PM मोदी, मालदीव की भी करेंगे यात्रा यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली इजरायल के PM नेतन्याहू कल व्हाइट हाउस में US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी USA में गिरफ्तार सीरिया: दमिश्क में चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई