Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल: कृष्ण लाल पंवार

June 04, 2025 08:27 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन व भू विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि केंद्र सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों विशेषकर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार आज हिसार में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

श्री पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग से जोड़ा गया है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों को पक्के घर दिए हैं, वहीं उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया और आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया।

 

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने सामाजिक सोच को बदला। आज महिलाएं भारतीय सेना में स्थायी कमीशन का हिस्सा बनकर राष्ट्र सेवा में योगदान दे रही हैं। गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना, भारतमाला, सागरमाला ने सड़क़, रेल, जलमार्ग और हवाई संपर्क को नई गति दी है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये सीधे खाते में मिल रहे हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीयों की आस्था और गर्व का प्रतीक है।

 

कार्यक्रम में हांसी विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, मेयर प्रवीण पोपली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव