Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
 
Haryana

पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

May 06, 2025 01:53 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में एसवाईएल का पानी हरियाणा को नहीं देने के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे समय में जब देश युद्ध के लिए आगे बढ़ रहा है, एकता दिखाने के बजाए इस प्रकार के मुद्दे उठा रहे हैं”। उन्होंने कहा कि देश हित को सर्वोपरि मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मसले को खत्म करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला खासतौर जब भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद किया, उसके बाद उठाया गया। इसे काउंटर करने के लिए इन्होंने (पंजाब सरकार) ने हमारा (हरियाणा) का पानी बंद किया है जिसके पीछे गहरी साजिश है। वह तो यही कहेंगे कि पंजाब के नेताओं को इस मुद्दे को खत्म करना चाहिए क्योंकि हरियाणा को पहले भी पानी  मिल रहा था। बीबीएमबी ने भी कहा कि 8500 क्यूसिक पानी हरियाणा को दो, केंद्रीय गृह सचिव ने भी कहा कि हरियाणा को पानी दो।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे समय में आपस की लड़ाई नहीं करनी चाहिए जिसका अंजाम बुरा होगा। इसका असर देश की सेनाओं पर भी पड़ सकता है। इसलिए देश हित को सर्वोपरि मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मसले को खत्म करना चाहिए।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत