Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए नारनौल जिला के ऐतिहासिक स्थल

May 04, 2025 05:17 PM

मुंबई के जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव-2025) में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतें फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई पैवेलियन में न केवल राज्य के एतिहासिक स्थलों को दिखाया जा रहा है बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत भी दिखाई जा रही है।

 

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक श्री नीरज कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के मार्गदर्शन में यह पवेलियन लगाया गया है। इसका मुख्य मकसद फिल्मकारों को हरियाणा में फिल्म बनाने के लिए आकर्षित करना है।

 

इस पैवेलियन में नारनौल शहर के ऐतिहासिक स्थान विशेष रुप से छाए हुए हैं। इनमें जल महल, महेंद्रगढ़ का किला, राय बाल मुकुंद का छत्ता, ढोसी हिल्स की वीडियो लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियों को लुभा रही है। इस कार्यक्रम में दुनिया के 130 देशों से कला, संस्कृति, मीडिया, फिल्म और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रमुख कंपनियां और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं हैं।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने “हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022” के तहत सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया गया है। इसमें चयनित फिल्मों को 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

 

इस नीति का मुख्य उद्देश्य न केवल राज्य की लोक संस्कृति को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है, बल्कि सिनेमा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना भी है। साथ ही, इस पहल का उद्देश्य राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है। फिल्म नीति के निर्माण के बाद, हरियाणा ने बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषाओं में फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को “सिंगल-विंडो” शूटिंग अनुमतियों और सब्सिडी प्रोत्साहनों के माध्यम से आकर्षित करना शुरू कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव