Saturday, October 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र • हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री • तत्काल न्यूज़ की बड़ी खबर,1 जनवरी से सिम नहीं तो नहीं चलेगा कोई भी कॉलिंग / मैसेजिंग ऐप
Haryana

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक करीब 3 हजार एकड़ में बनेगा आईएमसी

April 15, 2025 04:50 PM

हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक लगभग 3 हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) स्थापित किया जाएगा। इस पर लगभग 4680 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस आईएमसी को हरियाणा सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनआईसीडीसी) के सहयोग से विकसित किया जाएगा।

 

यह जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में दी गई। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

 

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि देशभर में विनिर्माण क्षेत्र में विकास को गति देने तथा व्यवस्थित और नियोजित शहरीकरण सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के आधार पर एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित कर रही है। अमृतसर- कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 7 राज्यों में कुल 6 शहरों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित की जाएगी, जिसमें हिसार में स्थापित होने वाला आईएमसी सबसे बड़ी परियोजना है, जो लगभग 3 हजार एकड़ में विकसित होगी। इस आईएमसी को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। 

 

बैठक में बताया गया कि इस परियोजना के विकसित होने से लगभग 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश आने की संभावना है और 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। आईएमसी में सड़क, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट (एसटीपी) सहित सभी प्रकार की बुनियादी और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए जल्द ही इस एनआईसीडीसी तथा हरियाणा सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।

 

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के होने से आईएमसी में उद्योगों को होगा बहुत बड़ा लाभ

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आईएमसी में भारत के साथ-साथ विदेशी कंपनियों से भी निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार में चिन्हित 7200 एकड़ में से लगभग 4212 एकड़ में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट है और लगभग 2988 एकड़ में आईएमसी स्थापित की जाएगी। एयरपोर्ट के नजदीक होने से उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

 

हरियाणा को दो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से होगा बड़ा फायदा

 

बैठक में बताया गया कि एनआईसीडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा दिल्ली- मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत हरियाणा के नांगल चौधरी में लगभग 886 एकड़ पर एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब भी बनाया जाएगा। इस प्रकार, हरियाणा को दो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का बड़ा फायदा मिलने वाला है, जिससे प्रदेश में निवेश के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के विजन के तहत विकसित हरियाणा बनाने के लिए उद्योगों का विकास अति आवश्यक है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करने का संकल्प लिया है। संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, एनआईसीडीसी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री रजत कुमार सैनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू
समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव