Monday, June 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली राज्यसभा की शपथAIADMK विधायक विजयभास्कर दे सकते हैं इस्तीफा, TVK में हो सकते हैं शामिलजम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामदचढ़ावा चोरी केस: कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा- अयोध्या बार एसोसिएशन चढ़ावा चोरी केस: बार एसोसिएशन ने चंपत राय-अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर
Haryana

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

April 14, 2025 06:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास का एक नया आयाम स्थापित किया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी प्रदेश के विकास की गाथा का सटीक वर्णन करती है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं और विकास के आंकड़ों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की गति का अंदाजा प्रति व्यक्ति आय से लगाया जा सकता है। हरियाणा में 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार 181 है जोकि वर्ष 2014 में केवल 1 लाख 37 हजार 770 होती थी। इसी प्रकार निर्यात की बात की जाए तो 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार 2 लाख 75 हजार 245 करोड रुपए का निर्यात हुआ है जोकि वर्ष 2014 में मात्र 68 हजार 32 करोड रुपए रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम छू रहा है। लोगों की मांग और उनकी सुविधा के अनुसार सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में जहां केवल 6 मेडिकल कालेज होते थे। अब उनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। पिछले दस सालों में ही हरियाणा में 9 नए मेडिकल कालेज बनाए गए हैं। आगामी वर्षों में प्रदेश के हर जिला में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसी प्रकार 2014 में विश्वविद्यालयों की संख्या 43 होती थी जो अब 58 हो चुकी है। पिछले दस साल में 15 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय भी 105 से बढक़र 185 हो चुके हैं। पिछले दस वर्षो में हर वर्ष 8 नए राजकीय महाविद्यालय बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ में भी काफी इजाफा किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए पात्रता में भी बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार की वार्षिक आय को वर्ष 2014 में निर्धारित 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदा फसल मुआवजा राशि को 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। अब अगर प्राकृतिक आपदा से किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 4 लाख रुपए सहायता राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं सहित आवेदन आदि की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध है। सरकार तकनीक के माध्यम से भी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि किसी को भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत ना हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी योजनाओं आदि की जानकारी ली जा सकती है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग ने प्रदर्शनी के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा व श्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।
हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलाव
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला आईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टम लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विज