Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली

March 11, 2025 05:06 PM
नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी ‘नायाब’ मुख्यमंत्री है और अपने एक साल के कार्यकाल में ही नायब सैनी ने अपनी एक अनूठी और नायाब पहचान बनाई है। श्री बडौली ने कहा कि सीएम के तौर पर सैनी का पहला साल, बेमिसाल रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनके चेहरे पर ही बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीता और फिर नायब सैनी दूसरी बार सीएम बने। 
मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूरा करने पर भाजपा अध्यक्ष ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। नायब ने अपने पहले साल के कार्यकाल में ही हरियाणा के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कमाल किए है। श्री बडौली ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि आम जनता से सहज होकर मिलना, मुख्यमंत्री निवास को हमेशा आमजन के लिए खुले रखने जैसे निर्णय और जनहित में दिन रात काम करने की उनकी कार्यशैली को लोगों ने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री विनम्र स्वभाव के धनी है, और हमेशा मुस्कुराते हुए जनता के लिए काम करने की उनकी छवि उनको अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती है।  
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस एक साल में प्रदेश हित में नायब सैनी ने सीएम बनते ही अपनी पहली कलम से 25 हज़ार युवाओं को नौकरी दी, सबसे ज्यादा 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया, 100 दृ 100 गज के प्लाट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपने आप को साबित किया है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते