Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Haryana

पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई में मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया

March 10, 2025 06:13 PM

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई की ओर से मेगा रक्तदान शिविर और आँखों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के प्रांगण में किया गया। शिविर का उद्घाटन हरियाणा सरकार के विशेष सचिव स्थापना श्री संवर्तक सिंह द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।  

इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों की निशुल्क नेत्र जांच की गई। चिकित्सकों ने दृश्य तीक्ष्णता की जांच की और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री संवर्तक सिंह ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डाला और सामाजिक कल्याण में सीआईएसएफ की भूमिका की सराहना की। पीजीआई से डॉ. संगीता ने कर्मियों को रक्तदान के लाभों के बारे में जानकारी दी और रक्तदान के दौरान की कार्यवाही से अवगत करवाया।

इस शिविर का आयोजन चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी, पीजीआई के ट्रांस्फ्यूशन विभाग, अग्रवाल आई हॉस्पिटल, विश्वास फाउंडेशन पंचकूला की ओर से किया गया था। पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई के वरिष्ठ कमांडेंट श्री योगेश प्रकाश सिंह ने सामाजिक कल्याण में योगदान देने और रक्तदान करने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी रक्तदान करने वाले कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट