Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

बजट में हरियाणा के रेल इंफ्रा को मजबूत बनाने के लिए केंद्र से मिले 3416 करोड़ रुपए,केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में हरियाणा को मिले बजट की दी जानकारी

February 03, 2025 08:14 PM
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के आम बजट में हरियाणा रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशय की जानकारी की आज नई दिल्ली में दी। उन्होंने केंद्रीय बजट में हरियाणा को मिले हिस्सेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस धनराशि से प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा। वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किमी रेलवे ट्रैक बिछाए गए जोकि संयुक्त अरब अमीरात के समस्त रेल नेटवर्क के समान है।  
श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशन में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन, गोहाना, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारु, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व जगाधरी शामिल है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 262 करोड़ रुपए तथा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। 
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 14 नए रेलवे ट्रैक पर काम जारी है। नए 1195 किमी ट्रैक बिछाने 15,875 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवाड़ी से खाटूवास, भिवानी से डोभ-भाली, चुरू सदलपुर से लुनी-समदारी-भिलड़ी, मानहेरू से बवानीखेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से भटिंडा, जाखल से हिसार व अस्थल बोहर से रेवाड़ी के दोहरीकरण का कार्य तथा मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे ट्रैक, यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा-नारायण तथा हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे परियोजनाएं शामिल है।    
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को गति मिली है। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ और इस अवधि के दौरान 534 रेलवे फ्लाई ओवर व अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य भी हुआ है। वहीं रेलवे के आधुनिकीरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इस समय में हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी गई है
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते