Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

वेस्ट मेटरियल को कलाकृति में बदलकर आत्मनिर्भर बनी नंदिनी

November 29, 2024 06:40 PM

युवा होनहार कलाकार नंदिनी ने वेस्ट मेटरियल को कलाकृति में बदलकर आत्मनिर्भर होने का उदाहरण पेश किया हैं। इस कलाकार की वॉल पेन्टिग, ऑयल पेंन्टिग व वेस्ट मेटरियल से बने डेकोरेटिव मॉडल पर्यटकों को अपनी तरफ सहजता से आकर्षित करते हैं। इस कलाकार को एमएसएमई विभाग ने कला का एक मंच दिया हैं। अहम पहलू है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के स्मारक के प्रांगण में पहली बार प्रदर्शनी लगाई गई हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवा वर्ग को कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को अमलीजामा पहनाया गया हैं। इस योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक रूप से मदद मुहैया करवाने का संकल्प एमएसएमई विभाग ने लिया हैं। इसी संकल्प को धरातल पर लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिन-रात कार्य कर रहें हैं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रति संकल्प लेकर कार्य कर रहें हैं। इसी संकल्प के तहत ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में पहली बार तीन दिवसीय शिल्प मेला प्रदर्शिनी का आयोजन भारत रत्न गुलजारी लाल नन्दा स्मारक स्थल के प्रागंण में किया गया हैं। इसी शिल्प मेले में अम्बाला शहर जंडली की युवा कलाकार नंदिनी ने अपनी कला को सजाने का काम किया हैं। इस युवा कलाकार ने अपने निक नेम निक्की के साथ अपनी माता राज का नाम जोडक़र निक्की राज क्रिऐशन का एक संस्थान तैयार किया हैं। हालांकि इस संस्था में तीन युवा कलाकार साथ जुड़े है।

कलाकार नंदिनी ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो सालों से घर के वेस्ट मेटरियल को डेकोरेटिव मॉडल का रूप दे रही है। इस वेस्ट मेटरियल में कांच की बोतल, छोटे-छोटे डिब्बे व अन्य वेस्ट पदार्थो को कला का रूप देने का काम कर रही हैं। इन कलाकृतियों के साथ-साथ वॉल पेंन्टिग, ऑयल पेंन्टिग को कैनवस में उकरने का काम कर रही हैं। इस महोत्सव में मार्डन आर्ट को शामिल करते हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर तैयार की है। इस तस्वीर को पर्यटक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस कला के मंच को एक मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक अहम भूमिका अदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई के अतिरिक्त विकास आयुक्त संजीव चावला, सहायक निदेशक मुकेश वर्मा, बलवीर सिंह, केसी मीणा और हरपाल सिंह हरियाणा के युवाओं के साथ जुडकऱ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के सपनों को धरातल पर अमलीजामा पहनाने का काम कर रहें हैं। इस प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत इस महोत्सव में प्रतिदिन के हिसाब से पांच सौ रुपए व एक हजार रुपए ट्रांसपोर्टेशन का भत्ता दे रहे हैं। इसके साथ ही 18 महीने के लिए 5 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपए का ऋण व इस अवधि के बाद इसी ब्याज दर पर 2 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवा रहें हैं। इस मंच से युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को आगे बढऩे और आत्मनिर्भर बनने का एक अवसर मिल रहा है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत