Monday, October 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह • हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
Haryana

ऑस्ट्रेलिया के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

November 27, 2024 09:21 PM

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है और कई देश हरियाणा में अपने परिसर स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी के अनुरूप, ऑस्ट्रेलिया के छह शीर्ष विश्वविद्यालयों के एक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के उप उच्चायुक्त श्री निक मैककैफ्रे के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्नातक पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए गुरुग्राम में एक परिसर स्थापित करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

 

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल में श्री मैथ्यू जॉनसन, मिनिस्टर काउंसलर, शिक्षा और अनुसंधान, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग तथा प्रोफेसर साइमन बिग्स, आईआरयू के अध्यक्ष व जेम्स कुक विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रेसिडेंट और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें एक मौजूदा भवन व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने सहित राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस संबंध में जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विदेश सहयोग विभाग बनाया हुआ है, जिसका कार्य इस प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करना है। विदेश सहयोग विभाग ऑस्ट्रेलिया के अभिनव अनुसंधान विश्वविद्यालयों (आईआरयू) की आवश्यकताओं के अनुसार आगे के स्थानों के लिए समन्वय स्थापित करेगा।

 

परिसर की स्थापना के साथ, छात्रों को अब ऑस्ट्रेलिया जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वे यहीं हरियाणा में ही स्नातक पाठ्यक्रम में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। अपनी पढ़ाई पूरी करने पर, उन्हें ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय से एक प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जो न केवल हरियाणा में बल्कि वैश्विक स्तर पर आकर्षक नौकरी के अवसरों के द्वार खोलेगा।

 

यह पहल हरियाणा के छात्रों को विदेश में अध्ययन करने से जुड़ी भारी ट्यूशन फीस और अन्य खर्चों में बचत करने में मदद करेगी।  12वीं कक्षा के बाद, इस परिसर में छात्रों को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वित्तीय प्रौद्योगिकी, पर्यटन और आतिथ्य तथा खेल प्रबंधन में चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम करने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रमों की श्रेणियों को जरूरतों के अनुरूप धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की लोगों के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यक्तित्व की भी सराहना की।

 

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के उप उच्चायुक्त श्री निक मैककैफ्रे ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग के नए द्वार खोले हैं, जिसमें शिक्षा क्षेत्र परस्पर सहयोग का सबसे बड़ा क्षेत्र है।

 

प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया कि हरियाणा इस वर्ष भागीदार देश तंजानिया के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहा है। पिछले वर्ष आस्ट्रेलिया हरियाणा का भागीदार देश था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सम्मान स्वरूप श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

 

बैठक में मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार श्री पवन चौधरी तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर लोहान भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू
समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज