Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
रहमत का महीना है रमज़ान: इस्लाम में रोज़े की सच्ची भावनाहरियाणा में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के बीच हुआ एमओयूहरियाणा सरकार ने गैर-संचारी रोगों के खिलाफ तेज किए कदम: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावमुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वादहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 23 आईएएस अधिकारियों के तबादलेराहुल गांधी की नागरिकता विवाद याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में आज सुनवाई2026 उपचुनाव: गोवा-नागालैंड-त्रिपुरा-कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारीतमिलनाडु चुनाव: AIADMK नेता केटी राजेंद्र ने TVK संग गठबंधन की अकटलों को खारिज किया
 
Haryana

कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनी

September 29, 2024 04:57 PM

थानेसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है। कांग्रेस अपने एक घोषणा पत्र भी नहीं टिकी रही है और बार-2 घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस नए-नए झूठ और षडयंत्र जनता के सामने लेकर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर बताते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार मेरिट के आधार पर प्रदेश के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ हुड्डा बापू-बेटे और उनके हिस्सेदार अपने घरवालों और रिश्तेदारों को नौकरियां देना चाहते हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थानेसर विधानसभा क्षेत्र के खेडी मारकंडा स्थित अंबेडकर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उमड़ी भीड़ ने भारत माता की जय और भाजपा के जयघोष से नायब सैनी का स्वागत किया। जनसभा में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश के युवाओं की नौकरियां छीनकर सबसे बड़ा पाप किया है। हुड्ड बापू-बेटा जब 10 साल तक राज में थे तब उन्होंने न तो युवाओं को नौकरी दी और अगर किसी को नौकरी दी भी तो वो केवल खर्ची-पर्ची वालों को ही दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद युवाओं को जब मेरिट पर नौकरियां देनी शुरू की गई तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ शुरू हो गए। कांग्रेस ने अघोषित तौर पर पार्टी के अंदर एक भर्ती रोको प्रकोष्ठ बनाया जो आगे चलकर भर्ती रोको गैंग के तौर पर कुख्यात हुआ। इस भर्ती रोको गैंग ने कानूनी दांव-पेंच अपनाकर युवाओं की नौकरियां को अटकाने और भटकाने का काम किया। इस भर्ती रोको गैंग का सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि किसी भी तरह हरियाणा में योग्यता के आधार पर भर्तियां ना हो पाएं। इस गैंग के कारनामों की वजह से पता नहीं कितने युवाओं के सपने धरे के धरे रह गए और नतीजा यह निकला कि सरकारी नौकरी करने की उनकी उम्र निकल गई। फिर भी कांग्रेस पार्टी ने एक कुंठित और पराजित राजनीतिक दल की तरह इन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस भर्ती रोको गैंग से संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को योग्यता पर नौकरी देने का काम किया। वहीं, जब 25 हजार नौकरियां युवाओं को मिलने ही वाली थी तो ये कांग्रेस का नेता और राहुल गांधी के सलाहकार जयराम रमेश चुनाव आयोग चले गए और सारी भर्तियां रूकवा दी। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की मंशा यही है कि वह इस प्रकार से किसी को नौकरियां नहीं करने देंगे।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट शब्दों में कह रही है  कि अगर गलती से भी वे सत्ता में आ गई तो सरकारी नौकरियों में बंदरबांट करेगी। वहीं, सीएलयू गैंग के हिस्सेदार चाहे वो नीरज शर्मा हो या शमशेर गोगी हो या कुलदीप शर्मा हो या चाणक्य पंडित हो, कोई 50 वोटों के बदले नौकरी बेच रहे हैं तो कोई खुला ऐलान कर रहा है कि पर्चे से नौकरी दूंगा और अपना घर भरूंगा। लेकिन वो ये नहीं जानते कि अब हरियाणा का स्वाभिमानी युवा जाग चुका है और हरियाणा के स्वाभिमानी युवा कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों को कभी पूरा नहीं होने देगा।
सीएम सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची मेरिट के आधार पर अनेक युवाओं को नौकरी मिली है और ऐसी ही अन्य नीतियों और योजनाओं का बड़ा फायदा थानेसर विधानसभा इलाके को भी हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का असली मुखौटा आ चुका है और प्रदेश की जनता आने वाली 5 अक्टूबर को कांग्रेस के हर झूठ का पर्दाफाश कर देगी और इस परिवारवादी कांग्रेस को घर पर बैठाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के पक्ष में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांगा और वोटों की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि  5 अक्तूबर को प्रचंड मतों से भाजपा को जीत दिलानी है और कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। इस अवसर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, समर्थक और सैंकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बॉक्सः

सीएम सैनी ने 56 दिन में 126 फैसले जनहित में लिए और धरातल पर उतारा : सुभाष सुधा

थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने भी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि थानेसर की जनता ने हमेशा से ही भाजपा को अपना प्यार और विश्वास दिया है जो आगे भी इसी प्रकार बरकरार रहेगा। सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को पहले कभी नहीं मिला जिन्होंने केवल 56 दिन के कार्य के दौरान जनहित में 126 फैसले लिए और उन्हें धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को कमल खिलाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत कर उन्हें प्रदेश का सीएम बनाना है। ताकि हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू सके। सुभाष सुधा ने भाजपा की दूरदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों और योजनाओं को प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के बीच हुआ एमओयू हरियाणा सरकार ने गैर-संचारी रोगों के खिलाफ तेज किए कदम: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च एवं गरिमामयी मंच: रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज चार विधेयक पुरःस्थापित किए गए
विपक्ष के आरोप तथ्यहीन, हरियाणा की वित्तीय स्थिति मजबूत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विपक्ष कर्ज के गलत आंकड़े देकर जनता को कर रहा गुमराह — मुख्यमंत्री
तीन दशक पुराने हरियाणा टेलीकॉम लिमिटेड से संबंधित विषय का कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया समाधान — मुख्यमंत्री सदन से कांग्रेस के वॉकआउट पर मुख्यमंत्री का तंज, बोले— विपक्ष गैर जिम्मेदार