Thursday, November 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
Haryana

चंडीगढ़:एससी आरक्षण वर्गीकरण को लेकर साफ हुई तस्वीर,बची हुई आरक्षित सीटें किसी सूरत में सामान्य वर्ग में नहीं जाएगी, संशय खत्म

September 05, 2024 12:40 PM
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी आरक्षण वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के तहत आरक्षित बची हुई सीट किसी भी सूरत में सामान्य वर्ग में नहीं जाएगी। केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा यह संशय दूर करने के बाद प्रदेशभर में दलित समाज में खुशी की लहर है।
 
गुरुवार को चंडीगढ़ में संत रविदास सभा रोहतक एवं संत रविदास सभा कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में हरियाणा के प्रत्येक जिलों से आए समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में आवश्यक मीटिंग करने के बाद पत्रकारों के सामने विस्तार से बात रखी। वक्ताओं ने कहा की हमने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में उल्लेखित बिंदुओं की पूरी तरह से समीक्षा की है। जिसे केंद्र एवं हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। इसे पांच बिंदुओं से आसानी से समझा जा सकला है।
 
1. एससी आरक्षण वर्गीकरण के तहत कोई योग्य उम्मीदवार वंचित अनुसूचित जाति से नहीं मिलता है तो उस स्थिति में अन्य अनूसूचित जाति के उम्मीदवारों में से उस पद के लिए चयन
 
किया जाएगा।
 
2 उदाहरण के लिए यदि 10 में से वंचित अनूसूचित जाति के केवल 7 उम्मीदवार ही उपलब्ध है। तो शेष 3 उम्मीदवारों का चयन अन्य अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में किया जाएगा
 
3. इसी तरह यदि कोई योग्य उम्मीदवार अन्य अनूसूचित जाति से नही मिलता है तो उस स्थिति में भी वंचित अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में से उन पद के लिए चयन किया जाएगा।
 
4 इसी तरह यदि 10 में से अन्य अनुसूचित जाति के केवल 7 उम्मीदवार ही उपलब्ध है तो शेष 3 उम्मीदवारों का चयन वंचित अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में से किया जाएगा।
 
5. इसके दृष्टिगत अनूसूचित जातियों के आरक्षण पर कोई विपरित प्रभाव नहीं पड़ेगा। ओर उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण पहले की तरह मिलता रहेगा। आरक्षित बची हुई सीटें किसी भी सूरत में सामान्य वर्ग में नही जाएगी।
वक्ताओं ने कहा की प्रदेश में चुनाव का दौर जारी है। चार महीने पहले लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। उसके बाद एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सात न्यायधीशों की पीठ की तरफ से एससी आरक्षण वर्गीकरण को लेकर यह निर्णय आया है। वक्ताओं ने कहा की हमें आपके बीच में आना इसलिए जरूरी हो गया की देश के इस ऐतिहासिक निर्णय की सही तस्वीर कानूनमत और तर्कसंगत तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच जाए। जिस तरह लोकसभा चुनाव में संविधान बचाओ के नाम पर झूठा प्रचार और छल फैलाया गया। इसी तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सुप्रीम कोर्ट के दिए गए इस निर्णय को भी गलत तरीके से प्रचारित करने का खेल ओर सुनियोजित साजिश रचनी शुरू हो गई है। जिसमें विशेषतौर से कांग्रेस और उत्तर प्रदेश से आए दो क्षेत्रीय दलों ने इनेलो ओर जेजेपी से गठबंधन कर इसे अंजाम देना शुरू कर दिया है। हम आभारी है केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल जी एवं केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल जी का। जिन्होंने पिछले माह 26 अगस्त को कुरुक्षेत्र में पीपली स्थित संत रविदास मैमोरियल स्थल पर आयोजित ऐतिहासिक राज्य स्तरीय दलित सम्मान एवं स्वाभिमान समारोह में पहुंचे 12 हजार से ज्यादा समाज के लोगों की मौजूदगी में सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को सत्य की कसौटी पर पारिभाषित करते हुए हरियाणा राज्य के संदर्भ में इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ रखा। ताकि सत्ता के स्वार्थी लोग दुबारा समाज को गुमराह करने में कामयाब नहीं हो पाए। अब इसी आवाज को हरियाणा के कोने कोने में पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। हम सभी प्रतिनिधि श्री सुदेश कटारिया जी की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय को पूरी जिम्मेदारी के साथ जन जन तक पहुंचाएंगे। जिससे साबित हो जाएगा की इस निर्णय से लेशमात्र भी एससी आरक्षण की गरिमा ओर पवित्रता प्रभावित नहीं हुई है। हम दुष्प्रचार करने वालों को सीधे चुनौती देते हैं की वे हमारी तरफ से पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ रखे गए एक एक बिंदुओं को प्रमाणिकता के साथ गलत साबित करे। हम इस बार किसी सूरत में इस चुनाव में समाज के आपसी भाइचारे और विश्वास को राजनीति स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। समाज भाजपा की विचारधारा में अपनी आस्था को मजबूत करते हुए प्रदेश के कोने कोने में इस आवाज को पहुंचाएगा। वक्ताओं ने कहा की हमारा समाज संविधान निर्माता बाबा साहेव भीम राव अंबेडकर की कानून और न्याय का सम्मान करने के विचारधारा के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उसकी रक्षा करने के लिए हम किसी भी तरह का संघर्ष करने करने के लिए तैयार है।
 
हरियाणा के जिलों से आए प्रतिनिधिगण
 
जोगेंद्र सिंह प्रधान, रविदास सभा प्रधान पलवल
 
डॉ. राकेश कुमार जिला प्रमुख महेंद्रगढ़
 
राकेश कुमार प्रधान, अंबडेकर सभा, पानीपत
कुलदीप सरपंच तावडू, सदस्य अंबेडकर सभा तावडू
 
कर्मचंद सरपंच प्रधान, एससी एसोसिएशन, बिलासपुर, यमुनानगर
 
सरवर भानखुड, रविदास सभा, हिसार
 
जसविंद्र उर्फ जस्सी, प्रधान, अंबेडकर सभा अंबाला
 
पवन कुमार, रविदास सभा, करनाल
 
दारा सिंह दौलतपुरिया, प्रधान अंबेडकर सभा रेवाड़ी
 
गरमित, रविदास सभा, कितलाना, भिवानी
 
राजेश सरपंच, रोहतक
 
रेणु बाला, रोहतक
 
अनिल कुमार, रोहतक
 
कुलदीप सिंह, जींद
 
बलदेव सिंगवाल, जींद
 
राजकुमार रंगा, पार्षद, गुहला, कैथल
 
जगबीर प्रधान, गुरु रविदास सभा रोहतक
 
संजय कटारिया, उपाध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र
 
बलजोर सिंह प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र
 
कुलदीप सिंह कुरुक्षेत्र
 
अनुज कुरुक्षेत्र
 
सुरजीत मैडल फतेहाबाद
 
पंकज कुमार, फतेहाबाद
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण
विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई