Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
Haryana

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को वोट डालने के प्रति किया जाए अधिक जागरूक - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

September 03, 2024 10:52 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओ को वोट डालने के लिए और अधिक जागरूक करने का काम करें।

श्री पंकज अग्रवाल आज चण्डीगढ़ में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन के समय रिटर्निग अधिकारी के पास मतदाता सूची होनी चाहिए, क्योकि रिटर्निग अधिकारी द्वारा सबसे पहले उम्मीदवार/ प्रस्थापक की वोट को चेक किया जाता है। इसके अलावा, सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों की जिला चुनाव प्रबंधन योजना व जिला चुनाव कम्युनिकेशन योजना तैयार कर इसे मुख्य निर्वाचन कार्यालय में पहुचाना सुनिश्चित करें।

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए स्वीप गतिविधियां सभी जिला स्तर, विधानसभा क्षेत्रों तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जिन पोलिंग स्टेशनों पर मतदान कम हुआ था वहां स्वीप गतिविधिया अधिक की जाए। ताकि इन मतदान केद्रों पर मत प्रतिशत बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के घर से वोट डालने का विकल्प लेने के लिए फार्म 12-डी ऐसे मतदाताओ के घर से समय पर बीएलओ के माध्यम से इकट्ठा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि नए वोट बनवाने के लिए 2 सितम्बर तक प्राप्त फार्म 6 व फार्म 8 को लंबित न रखे और नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस पर नामांकन के अंतिम दिन यानी 12 सितम्बर तक फैसला कर लिया जाए। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि फैसले उपरांत जिन मतदाताओं का नाम पूरक वोटर लिस्ट में प्रकाशित हों उनके फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र डाक विभाग के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रिटर्निग अधिकारी की जिम्मेवारी बनती है कि वे चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के अपने कर्तव्यों के महत्व को समझे और पूरी निष्ठा, निष्पक्षता के साथ इसका निर्वहन करें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर