Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण
Haryana

गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की पावन भूमि से संतों ने जगत का किया मार्गदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 31, 2024 05:35 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब, सिरसा की बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है। इस भूमि पर श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र चरण पड़े थे। इस पावन भूमि से संतों ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से पूरे जगत का मार्गदर्शन करने का काम किया है।

 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री भी सौंपी। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समापन अवसर पर सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को यह जमीन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पास करके गुरुओं की इस भूमि को श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम कर दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिसके तहत लंगर पदार्थों पर जीएसटी माफ की गई है तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अलावा करतारपुर कॉरिडोर का भी निर्माण प्रधानमंत्री द्वारा करवाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने इस भूमि पर तपस्या की और लोगों का मार्गदर्शन किया था। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी पावन शिक्षाओं व वाणी से समस्त जगत को नेकी के रास्ते पर चलने की राह दिखाई है। हमें अपने जीवन में उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

 

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक श्री गोपाल कांडा, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर व पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, बाबा जगतार सिंह, कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, गुरु नानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला, उपायुक्त श्री आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा