Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

विस अध्यक्ष ने किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण , खराब मिला मिड डे मील का राशन, स्कूल हैड को निलंबित करने के निर्देश

July 09, 2024 06:03 PM

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को अपने विधान सभा क्षेत्र पंचकूला के गांव मानक्या, कोट और नग्गल के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक्या स्कूल में अनेक प्रकार की अनियमितताएं मिलीं, जिनके कारण स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। गुप्ता ने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल हमारे देश का भविष्य है, उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर मौजूद डीईईओ संध्या धिक्कारा समेत तमाम अधिकारियों को हिदायत दी कि वे वातानुकूलित कमरों से बाहर निकल स्कूलों पर ध्यान दें।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हलके के गांव मानक्या के मिडिल स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ मिड डे मील का राशन चेक किया। इस दौरान 300 किलो चावल में कीड़े पड़े हुए थे। 60 किलो आटा खराब मिला। 87 किलो मिल्क पाउडर भी एक्सपायर्ड था। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुरमीत सिंह व सदस्यों ने इस राशन को डिस्पोज ऑफ कर दिया।

इस स्कूल का वाटर कूलर खराब था और टॉयलेट भी कंडम दिखाई दिए। कुछ टॉयलेट नए बनाए गए थे, लेकिन वे भी बदतर मिले। स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें गत तीन माह से ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्कूल में मिली इस प्रकार की अनियमितताओं के कारण विधान सभा अध्यक्ष ने स्कूल मुखिया भारती गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से भी बात की।

बताया गया कि भारती गुप्ता इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप में पहले भी चार्जशीट हो चुकी हैं। उनके खिलाफ 4 जुलाई को मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। अब स्कूल मुखिया का कार्यभार विज्ञान अध्यापिका नीलम को दिया गया है।

इसके बाद विस अध्यक्ष ने गांव कोट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्माणाधीन कमरों का निरीक्षण किया। यहां की पुरानी बिल्डिंग को भी देखा और अधिकारियों से नए कमरे बनाने के लिए बात की। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार स्कूल में जितने कमरे बनाए जा सकते हैं, उतने ही बनाए जा रहे हैं। गुप्ता को मिड डे मील का रिकॉर्ड सही नहीं लगा। उन्होंने स्कूल अधिकारियों को दैनिक आधार पर रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए।

विस अध्यक्ष ने नग्गल के स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां बिल्डिंग दुरुस्त है, लेकिन प्रवेश द्वार पर पानी भरने की समस्या दिखाई दी। यह समस्या मानक्या के स्कूल के सामने भी थी। इसके लिए नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने यहां मीड डे मील भी चखा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह