Monday, November 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी • नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा • विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश • शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का हुआ ऐलान, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होंगे, 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा,26 दिसंबर को मतगणना होगी • हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Haryana

हरियाणा में 4 से 6 अप्रैल तक पहली बार होने जा रही है आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस

April 03, 2024 06:39 PM

हरियाणा में पहली बार राज्य स्तरीय आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन चार अप्रैल से लेकर छह अप्रैल तक फरीदाबाद में होगा जिसका शुभारंभ 4 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर करेंगे। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हरियाणा पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा और बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हरियाणा प्रदेश के सभी एडीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए रोजाना शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां तथा योग क्रियाएं करवाई जाएंगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक तथा मानसिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को लेकर अधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे तथा उस पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों का राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव तथा उनका आकलन करने को लेकर भी मंथन होगा। हरियाणा में हिंसक अपराध, लोकसभा चुनाव तथा आदर्श आचार संहिता की पालना, पुलिस की भूमिका तथा इंटर एजेंसी कोऑर्डिनेशन आदि पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे।

इसके साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उभर रही साइबर चुनौतियों से निपटने तथा महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संबंधी खतरों को कम करने के लिए रणनीतियां तैयार करने को लेकर मंथन होगा। एआई टूल्स चैट जीपीटी, डीपफेक, एआई इनेबल्ड क्राइम आदि पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के उपयोग से उभर रही चुनौतियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे।

        उन्होंने बताया कि इस दौरान भारत में पहचान पत्र के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों की धोखाधड़ी को रोकने संबंधी मानदंडों पर भी चर्चा की जाएगी। कैदियों को दी जाने वाली ढांचागत सुविधाओं तथा भविष्य में उनके उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में डीजीपी द्वारा उत्तम सेवा मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के बेस्ट पुलिस स्टेशन के लिए नामित स्टेशन के प्रबंधक अफसर को भी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज