Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का 22वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

April 02, 2024 05:45 PM

विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग एवं दिशा निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में की गई तपस्या जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में काम आती है। ज्ञान एवं शिक्षा परिवर्तन के व्यापक माध्यम हैं।'

 ये विचार नई दिल्ली स्थित जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट के चीफ ऑफ स्ट्रेटजी एंड एचआर सरदार हरभजन सिंह ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के 22वां स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की।सरदार हरभजन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में जो भी कार्य करते हैं उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनेक अनुकरणीय उदाहरण उपस्थित जनों के साथ साझा किए। सरदार हरभजन सिंह ने विद्यार्थियों को शॉर्ट एनालिसिस तथा व्यक्तित्व विकास की विभिन्न पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता के रूप में मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलेपमेंट के पूर्व निदेशक डॉ महिपाल पंवार उपस्थित थे। उन्होंने भारत के पूर्व उप  -प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी के जीवन की उपलब्धियों एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी विचारधारा की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि शोध के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शोध का अर्थ केवल अकादमिक जगत को फायदा पहुंचाना नहीं होता बल्कि समाज हित को केंद्र में रखते हुए भी शोध विषयों का चयन भी समय की मांग है। उन्होंने संचार व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और कहा कि अपनी बात को बेहतर तरीके से रखकर विद्यार्थी जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय अपने उच्चतर शिक्षा के विभिन्न मानदंडों की प्राप्ति की दिशा में नित नये प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी