Tuesday, October 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा
Haryana

विधानसभा का ट्रेलर होगा लोकसभा चुनाव, तैयारी में जुटे जेजेपी कार्यकर्ता - दुष्यंत चौटाला

March 31, 2024 09:41 PM
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्होंने पांच साल हिसार का सांसद रहते हुए सदन के हर सत्र में प्रदेश हित की अनेक डिमांड रखी थी, लेकिन भिवानी-महेंद्रगढ़ से दो बार चुने गए सांसद ने 10 बार भी आपके क्षेत्र की समस्या संसद में रखी है तो बताएं?  दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बड़ी पार्टी के सांसद आपकी समस्या को संसद में नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बात करें तो इस समय कांग्रेस की हालत खस्ता है और उन्हें टिकट लेने वाले ही नहीं मिल रहे। रविवार को दुष्यंत चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

 वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जितनी मेहनत हम सब मिलकर करेंगे, उतनी बड़ी जीत आपकी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मूवी का ट्रेलर होता है, उसी तरह लोकसभा चुनाव प्रदेश की विधानसभा का ट्रेलर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम चौपाल में पार्टी की नीतियों और अब तक करवाएं गए कार्य लोगों के सामने रखेंगे। उन्होंने कह कि इस चुनाव में महिलाओं की अहम भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लें और हर घर में पार्टी की नीतियां व साढ़े चार साल में करवाएं गए कार्यों का जाकर प्रचार-प्रसार करें, इससे माहौल आपके पक्ष में होगा।

 दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पिछले साढ़े चार साल में उन्हें जनता का सेवा करने का मौका मिला और इस दौरान प्रदेश में बड़े बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़-दादरी क्षेत्र की सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं थी, आज इस सड़क का कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। इसी तरह प्रदेश में 50 प्रतिशत महिलाओं को पंचायती राज में आरक्षण दिलाने का काम किया, 33 प्रतिशत आरक्षण राशन डिपो में दिया। एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद की और किसानों के खाते में सीधे एक लाख करोड़ रुपये भेजने का काम किया।

रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जेजेपी उम्मीदवार राव बहादुरसिंह के समर्थन में गांव पालड़ी पनिहार, खुड़ाना, दुलोठ अहीर व नांगल सिरोही में पहुंचे और ग्रामीणों को संबोधित कर राव बहादुर सिंह के साथ जुड़कर उन्हें संसद में भेजने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पार्टी उम्मीदवार राव बहादुरसिंह व जिला अध्यक्ष डा. मनीष शर्मा भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गांव पालड़ी पनिहार में शहीद रामकुमार यादव की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़,पुलिस पर 5 गोलियां चलाईं, PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज