Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

यादव कल्याण सभा द्वारा श्री कृष्ण भवन रेवाड़ी का लोकार्पण व प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

February 11, 2024 07:51 PM
आज दिनांक 11 फरवरी 2024 रविवार को गढी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन का फीता काटकर उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र यादव वन,पर्यावरण, श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत सरकार द्वारा किया गया। तदुपरांत यादव कल्याण सभा का 10 वा वार्षिक उत्सव व प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के भव्य आयोजन मे मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियो के स्वागत के साथ शुरूआत की गई। सभा के वार्षिक उत्सव व प्रतिभा प्रोत्साहन व सम्मान समारोह की अध्यक्षता राव नरबीर सिंह पूर्व मन्त्री हरियाणा ने की। सभा प्रधान श्री रामबीर यादव व संरक्षक प्रोफेसर आर एस यादव द्वारा मुख्य अतिथि को शाल उढाकर पुष्प गुच्छ भेंट करके व बैज लगाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अन्य विशिष्ट अतिथियो का भी सभा के अन्य कार्यकारिणी  सदस्यो द्वारा शाल, पुष्प गुच्छ भेंट करके व बैज लगाकर सम्मानित व अभिनन्दन किया गया। प्रधान रामबीर यादव द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियो का शाब्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया। महासचिव डॉक्टर एल एस यादव ने सभा की संक्षिप्त  वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभा संरक्षक प्रोफेसर आर एस यादव ने सभा का मांगपत्र पेश किया। कमांडेंट आर के यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियो से सभा की वार्षिक स्मारिका का लोकार्पण करवाया। श्री सत्यवीर नहाडिया जी ने बहुत ही शानदार मंच संचालन से सब को प्रभावित किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम सम्मान पक्ष के लगभग तीन दर्जन यादव प्रतिभाओ को विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हे स्मृति चिन्ह व सर्टिफ़िकेट भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमे विशेष रूप से यादव गौरव से सम्मानित श्री मदनमोहन यादव पुत्र श्री कंवर सिंह यादव ग्राम दाधिया (राजस्थान) जो 51 लाख का दान सभा को पहले दे चुके है व 20 कम्प्यूटर व अन्य मिलाकर अब तक कुल लगभग 65 लाख यादव सभा को दान दे चुके है तथा श्री विवेक राव जिन्होने 51 लाख दान के रूप मे दिए है आदि।  मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे सभागार मे उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने यादव सभा के भवन की तारीफ करते हुए कहा कि केवल भवन बनाने मात्र से आपकी जिम्मेवारी पूरी नही होती बल्कि आप को नई पीढी को सुशिक्षित करना है व उनको एक प्रोडक्ट ना बनाकर सफल उधमी के रूप मे तैयार करना है व उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास पर बल दिया तथा उनका शारीरिक मानसिक व आर्थिक विकास करने के लिए प्रेरित किया। मांग पत्र पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने ओडिटोरियम के फर्निशिंग की डिमांड पर उन्होंने सभागार मे विद्यमान श्री दीपक यादव पुत्र श्री जे एस यादव ग्राम डहीना को इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेवारी दी। इस पर दीपक यादव ने स्टेज से घोषणा की इस कार्य को जिसमे लगभग 4 करोड की लागत लगेगी उसे वे अवश्य पूरा करेगे।
 वाषिर्क उत्सव मे राव नरबीर सिंह  पूर्व मन्त्री ने यादव सभा की हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया उन्होंने केन्द्रीय मन्त्री के यहा पधारने पर उनका स्वागत व धन्यवाद किया तथा अहीरवाल के विकास के अलावा उनसे अहीर रेजिमेंट बनवाने के लिए भी जोरदार पैरवी की।
आज के समारोह मे पूर्व मन्त्री ठेकेदार बिक्रम पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास हरियाणा टूरिज्म चेयरमैन अरविन्द यादव रामहेत पूर्व विधायक किशनगढ पुष्पा यादव वी पी यादव चेयरमैन हरियाणा बोर्ड पद्मश्री डॉक्टर एस एस यादव,नपा  चेयरमैन कवर  सिंह आदि व अन्य गणमान्य नागरिको ने भाग लिया तदुपरांत द्वितीय सम्मान पक्ष को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो द्वारा स्मृति चिन्ह व सर्टिफ़िकेट भेंट कर सम्मानित किया गया बाद मे  तृतीय सम्मान पक्ष को स्मृति चिन्ह व सर्टिफ़िकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्त मे श्री जसवंत सिंह ने सभी मेहमानो का धन्यवाद व्यक्त किया तथा सब को लंच के लिए आमंत्रित किया।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर