Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

प्रदेश के छः जिलों में निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई एचसीएस एवं अलाईड सर्विस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा

February 11, 2024 07:37 PM
राज्य में एचसीएस एवं अलाईड सर्विस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया गया। इस परीक्षा में लगभग 38 हजार उम्मीदवार उपस्थित रहे। इसमें 121 पदों के विरूद् 87091 परिक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव श्री मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन प्रदेश के छः जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम व फरीदाबाद में किया गया था, जिनमें 317 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए फलाईंग स्क्वाड आफिसर, डयूटी मैजिस्ट्रेट के अलावा पेपर डिस्ट्रियूबर, स्टेशन आफिसर व अन्य संबंधित कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के लिए 6 जिलों में छः वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया गया था। 
श्री आहुजा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी और इस परिधि में धारा 144 लगाई थी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी परंतु सेंटर सुपरवाईजर को केवल आपात स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति दी थी। उन्होंने परीक्षा को संपन्न करवाने में सहयोग देने के लिए सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों  का आभार व्यक्त किया
     आयोग के उप-सचिव श्री सतीश कुमार ने बताया कि एचपीएससी द्वारा निर्धारित रूल-रेगुलेशन की सख्ती से पालना की गई एवं परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी फोटोस्टेट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं थी। एचसीएस की परीक्षा सुबह और शाम दो चरणों में सुबह 10 से 12 तथा सायं 3 से 5 बजे तक आयोजित हुई। प्रातः कालीन सत्र में 45 प्रतिशत एवं सांयः कालीन में 43 प्रतिशत परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाथियों में सुबह 8.30 बजे से 9.50 बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश किया। इसी प्रकार साय 1.30 बजे से 2.50 तक परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति दी गई।उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया