Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाएं अधिकारी - उप मुख्यमंत्री

November 30, 2023 07:12 PM

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी शराब की दुकानें इस समय चल रही हैं, वे नियमानुसार उचित स्थानों पर खुली होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम गुरुग्राम में  संसाधन भवन में आबकारी एवं कराधान विभाग की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शराब की दुकानों के बाहर कोई भी निजी लिकर कंपनी का इश्तिहार नहीं लगा  होना चाहिए। जितनी भी राज्य में डिस्टलरीज चल रही हैं, उनके उत्पादन व बिक्री का एक्साइज अधिकारियों के पास होना चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हो। डीईटीसी फील्ड में अपनी विजिट को बढ़ाएं। प्रत्येक ठेकेदार के पास मौजूद शराब के कोटा और उसके रेट की चेकिंग करें।

आबकारी विभाग के बाद कराधान अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसजीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने गत वर्ष की  तुलना में 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। सभी कराधान अधिकारी यह प्रयास करें कि हरियाणा एसजीएसटी की रिकवरी में देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल हो। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कंपनियों की टैक्स अदायगी का समय-समय पर विश्लेषण करते रहें।

श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में एनजीटी के नियमानुसार उत्पादन ईकाईयों को स्थापित किया जा रहा है, जिसकी बदौलत एसजीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है।इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह कल्याण, राज्य आयुक्त अशोक कुमार मीणा ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सभी जिलों से आए आबकारी एवं कराधान अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव