Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डूबोकर हत्या का आरोप, कार्रवाई न होने पर गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के दिए निर्देश

November 23, 2023 04:13 PM
तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डूबोकर हत्या के आरोपों पर हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश करनाल पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि “तंत्र-मंत्र कर आरोपी ने और भी लोगों को निशाना बनाया होगा, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए”। श्री विज ने करनाल एसपी को इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के दिशा-निर्देश दिए। 
 
दरअसल करनाल से आए परिवार ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को रात जागरण के बहाने बुलाया गया था। परिजनों ने बताया कि आरोपी तंत्र-मंत्र करते हैं और रात्रि उनके बेटे को यमुना नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई जबकि हत्या का केस दर्ज नहीं किया और आरोपी अभी तक फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश करनाल एसपी को दिए। 
 
इसी तरह, गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कुरुक्षेत्र से आई महिला ने अपने ही ससुर व पति पर बलात्कार के आरोप लगाए। उसका आरोप था कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। श्री विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 
*इन शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए*
 
गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष साहा से आए व्यक्ति ने जमीनी सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि उसकी 14 लाख रुपए की राशि आरोपियों द्वारा अब तक नहीं दी गई है। इसी तरह, अंबाला के महेशनगर पुलिस पर नारायणगढ़ निवासी युवक ने मारपीट करने के आरोप लगाए, जींद निवासी महिला ने जमीनी सौदेबाजी में ठगी का आरोप लगाया, करनाल निवासी युवक ने डेढ़ लाख ठगी मामले की शिकायत की जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव