Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

प्रदेश सरकारें पर्यावरण संरक्षण पर सामूहिक प्रयास करें - देवेंद्र सिंह बबली

November 22, 2023 09:39 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘पर्यावरण सरंक्षण’ की दिशा में मजबूती से कदम उठाए हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरुक कर उन्हें उचित प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप पिछले वर्षों की तुलना में प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर रखे गए ’हवा बदलो कार्यक्रम’ की परिचर्चा में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को वायु प्रदूषण पर सियासत नहीं करनी चाहिए और सबके सहयोग से पर्यावरण संरक्षण कार्य करने पर जोर देना चाहिए। हरियाणा सरकार पर्यावरण विषय पर गंभीर है और इसके संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि   13 लाख किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी गई है। वहीं 2 लाख 50 हजार एकड़ भूमि पर डी-कंपोजर छिड़काव से फसल अवशेष का प्रबंधन किया है। इथेनॉल प्लांट लगाने और पराली का ऊर्जा में उपयोग करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने पर प्रोत्साहित किया गया है। अगर किसी गांव में पराली जलाने की एक भी घटना नहीं होती है तो उस गांव की पंचायत को वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है। प्रदेश के 147 गांवों में पराली जलाने की घटनाए बढ़ने पर सख्त कार्यवाई की गई हैै। प्रदेश सरकारों को पर्यावरण संरक्षण पर मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का रुख बागवानी की ओर बढ़ा रही है। हवा और जल की शुद्धता के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के आधार पर एक पेड़ विश्वास का अभियान आरंभ किया गया। प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ाने और तालाबों के पानी की शुद्धता के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के 4000 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइन पर काम किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव