Sunday, October 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र • हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
Haryana

एक परिवार ने गृह मंत्री से मांगी पुलिस सुरक्षा, मंत्री विज बोले “किसी को पुलिस सुरक्षा व गनमैन देना सीआईडी का काम और यह विभाग उनके पास नहीं सीएम साहब के पास है

November 18, 2023 04:35 PM
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार बेशक आजकल आयोजित नहीं हो रहा है, मगर फिर भी उनके आवास पर रोजाना प्रदेश के कोने-कोने से जनता का तांता लगता है। आज प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज ने सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। 
 
यमुनानगर से आई महिला एवं उनके परिवारजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। आरोपी ने उनकी बेटी से अवैध संबंध बनाए और वह बेटी का धर्मांतरण भी कराना चाहता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने तुरंत यमुनानगर एसपी को फोन पर सख्त हिदायत दी और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि अपनी बेटी के लिए महिला भटक रही है और इस मामले में फौरन कार्रवाई अमल में लाई जाए। 
 
इसी तरह, एक अन्य परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। गृह मंत्री अनिल विज ने परिवार को अवगत कराया कि पुलिस सुरक्षा व गनमैन देना सीआईडी विभाग का काम है और यह विभाग उनके पास नहीं है, यह विभाग सीएम साहब के पास है। 
 
*अमेरिका में छात्रा को कालेज में एडमिशन के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, मंत्री विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को सौंपी जांच*
 
करनाल से आए व्यक्ति ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि उसने अपनी बेटी को अमेरिका भेजने के लिए एजेंट से बातचीत की थी और करनाल के कुछ लोगों से संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी बेटी को स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने के लिए 32 लाख रुपए लगेंगे, मगर बात 28 लाख रुपए में तय हुई। फरियादी ने बताया कि उसने 28 लाख रुपए एजेंट को दिए। इसके बाद उनकी बेटी का वीजा व पासपोर्ट आने पर वह अमेरिका चली गई। मगर जब वह कालेज पहुंची तो पता चला कि एजेंट द्वारा उसका दाखिला कालेज में कराया ही नहीं गया। गृह मंत्री ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, गृह मंत्री द्वारा कबूतरबाजी के एक अन्य मामले भी एसआईटी को जांच के लिए दिए गए। 
 
*बहादुरगढ़ में वकीलों से मारपीट का आरोप, एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए*
 
गृह मंत्री अनिल विज को बहादुरगढ़ से आए वकीलों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाए उल्टा वकीलों पर केस दर्ज कर लिया। गृह मंत्री ने मामले में एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। 
 
इसी तरह, कुरुक्षेत्र से आए महंत व मंदिर पुजारी ने मंदिर जमीन पर जबरन कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने, सैनिक द्वारा पेहवा में उसके खेतों में पानी देने से उसे रोकने, फरीदाबाद से आई महिला द्वारा पति के आत्महत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने, जींद निवासी व्यक्ति द्वारा शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने, शाहबाद निवासी महिला द्वारा उसका नाबालिग लड़की को तलाश करने एवं अन्य कई शिकायतें गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष आई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। 


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू
समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा