Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे तक 12 क्रॉस रोड को फोरलेन बनाने के कार्य का शिलान्यास किया

November 18, 2023 04:30 PM

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे तक 12 क्रॉस रोड को फोरलेन बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस फोरलेन पर 96.89 लाख रुपए की लागत से 40 स्ट्रीट लाइट के पोल भी नगर परिषद द्वारा लगाए जाएंगे।

        श्री विज ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अंबाला छावनी में लगभग सभी सडक़ों को बनाने के लिए स्वीकृत कर दिया हैं। उन्होंने पार्टी प्रधानों से कहा कि छावनी में 284 नई सडक़ें बन रही हैं और प्रधान नारियल की बोरियां मंगवाकर रखें और हर सडक़ के उद्घाटन अवसर पर नारियल फोड़ें। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने बताया कि 12 क्रॉस रोड पर सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे से फोरलेन रोड का निर्माण किया जा रहा है जिससे अंबाला छावनी की जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी लाने की बात कहीं है और यह तब होगा, जब हम आज से ही देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करेगें।

        इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचनने पर गृह मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत स्थानीय लोगों के अलावा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। तिब्बति समाज की ओर से भी गृह मंत्री अनिल विज को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

ब्राह्मण माजरा डेयरी काम्पलेक्स में अंदर से ही होगा बिजली उत्पादन- विज

        गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को बताया कि ब्राह्मण माजरा में बनने वाला डेयरी काम्पलेक्स हरियाणा में अपनी तरह का पहला आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स होगा। यहां बिजली उत्पादन अंदर ही होगा सोलर और बॉयो गैस प्लांट से बिजली उत्पादन कर इसे इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 100 गज, 150 गज, 250 गज व 500 गज के प्लाट होगें। यहां चारा मंडी, रेस्ट हाउस जैसी सुविधा होगी। ग्वाले अपना काम करने के उपरान्त आराम कर सकें, इसके लिए यहां बढिय़ा रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। यहां पशुओं के अस्पताल के अलाचा चिलिंग प्लांट होगा जहां ग्वाले दूध को रख सकेंगे।

        इस अवसर पर नगर परिषद के प्रशासक सतिंद्र सिवाच, एक्सईएन मनदीप, डीएसपी आशीष चौधरी, भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल व विजेंद्र चौहान के अलावा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत