Thursday, August 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाहिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायलचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्रीविशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरू
Haryana

अंबाला के ब्राह्मण माजरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डेयरी काम्पलेक्स, कंसल्टेंसी एजेंसी ने सब्मिट किया साइट प्लान - गृह मंत्री अनिल विज

November 17, 2023 04:59 PM
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले डेयरी काम्पेक्स में ग्वालों को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का पहला डेयरी काम्पलेक्स होगा। इसके अलावा, ग्वालों को डेयरी काम्पलेक्स तक जाने के लिए टांगरी बांध रोड से सीधा ब्राह्मण माजरा तक टांगरी नदी पर काज-वे भी बनाया जाएगा, जिसका कार्य बहुत जल्द आरंभ होगा। 
 
श्री विज ने बताया कि डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी द्वारा साइट प्लान को सब्मिट कर दिया गया है और जल्द काम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने डेयरी काम्पलेक्स के साइट प्लान एवं निर्माण प्रक्रिया को लेकर आज अंबाला में अपने आवास पर नगर परिषद अधिकारियों एवं कंसल्टेंसी एजेंसी के साथ बैठक एवं चर्चा की। 
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए पूर्व में ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ भूमि का चयन किया गया था। छावनी में अलग-अलग स्थानों पर स्थित डेयरियों को अब यहां शिफ्ट किया जाएगा जहां एक छत के नीचे ग्वालों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। 
 
*ग्वालों के लिए रेस्ट हाउस से लेकर चारे की सुविधा होगी, विभिन्न आकार के प्लाट होंगे -विज*
 
आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स में ग्वालों के लिए कई सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा। ग्वालों को विश्राम करने के लिए यहां पर बेहतरीन रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। काम्पलेक्स में ग्वालों के लिए 100 गज से लेकर 500 गज एवं अन्य आकार के प्लाट होंगे ताकि वह अपने पशुओं को यहां पर रख सकें। काम्पलेक्स में सूखा व गीले चारे के अलावा हरे चारे के लिए बड़े गोदाम की व्यवस्था होगा। 
 
*आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल होगा काम्पलेक्स में -विज*
 
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी काम्पलेक्स में ग्वालों को पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर आधुनिक पशु अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा, काम्पलेक्स में एडमिन ब्लॉक एवं वाहनों के पार्किंग के सुविधा होगी। 
 
*काम्पलेक्स में होगा गोबर प्रबंधन, बनेगी बिजली व गैस -विज*
 
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी काम्पलेक्स में गोबर प्रबंधन बेहतर तरीके से होगा। गोबर से बिजली उत्पादन एवं बॉयो गैस बनेगी। बॉयो गैस हेतू बॉयो गैस प्लांट होगा जबकि काम्पलेक्स में बिजली उत्पादन के लिए सोलर सिस्टम भी होगा। काम्पलेक्स में पशुओं के लिए तालाब भी बनेगा जबकि पूरे काम्पलेक्स की चार दिवारी भी होगी। 
 
*सवा करोड़ की लागत से टांगरी नदी पर ब्राह्मण माजरा तक बनेगा काज-वे - विज*
 
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि ग्वालों को शहर से ब्राह्मण माजरा तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए एकता विहार से आगे टांगरी नदी पर ब्राह्मण माजरा तक सवा करोड़ की लागत से काज-वे का निर्माण किया जाएगा। ग्वाले एकता विहार रोड से टांगरी बांध रोड तक, इसके आगे टांगरी नदी से ब्राह्मण माजरा काज-वे से जा सकेंगे। सिंचाई विभाग द्वारा काज-वे निर्माण के टेंडर कर दिए गए हैं और बहुत जल्द इसका निर्माण भी प्रारंभ होगा। 
 
इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासक सतिंद्र सिवाच, एक्सईएन मनदीप, एमई हरीश कुमार व अन्य मौजूद रहे। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ,25 तारीख का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा- 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा': लाल किले से PM मोदी
*हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन मैदान में भारी वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय शिक्षा एवं खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा