Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्राओं से 30 लाख की ठगी, गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

November 17, 2023 04:59 PM
 हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को दो छात्राओं को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए ठगी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री विज ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि बच्चियों के साथ ठगी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
 
आज अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर गुरुग्राम से आई दो छात्राओं ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि गुरुग्राम में संकल्प एन्लाइनमेंट एंड सर्विस एजेंसी द्वारा उन्हें एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का बात कही गई थी। एजेंसी के मालिक ने उनसे कहा था कि पश्चिम बंगाल में स्थित श्रीराम कृष्ण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दुर्गापुर में उनका दाखिला करवाया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा 15-15 लाख रूपए यानि कुल 30 लाख रूपए एजेंसी को दिए गए थे। एजेंसी द्वारा उन्हें यह बताया गया कि उनका एडमिशन हो गया है और वह दुर्गापुर जाकर अपनी कक्षाएं प्रारंभ कर लें। दोनों छात्राओं ने बताया कि जब वह दुर्गापुर पहुंची तो इंस्टीच्यूट द्वारा उन्हें दाखिला देने से इंकार कर दिया गया। उनका आरोप था कि उन्होंने गुरुग्राम में एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया, लेकिन इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री ने मामले में पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 
गृह मंत्री अनिल विज को शाहबाद निवासी की शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 5 लाख रुपए की ठगी की, गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, महेशनगर से आई महिला ने रोते हुए गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि मामूली विवाद में एक व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। मंत्री ने मौके पर ही मौजूद अम्बाला डीएसपी को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 
वहीं, अंबाला के सुंदर नगर से आई महिला ने बताया कि उसका पति तीन दिन से लापता था और इसके बाद उसके पति का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया, मगर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गृह मंत्री ने डीएसपी अंबाला कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
इसके अलावा, नारायणगढ़ से आई महिला ने पति व ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जिस पर एसपी अम्बाला को, फरीदाबाद से आए परिवार ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने की शिकायत व अन्य मामलों पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया