Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

डॉ ऊषा गुप्ता को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' (बीबीबीपी) अभियान का किया सलाहकार नियुक्त,मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का जताया आभार

November 17, 2023 04:58 PM

 हरियाणा सरकार ने डॉ ऊषा गुप्ता को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' (बीबीबीपी) अभियान का सलाहकार नियुक्त किया है, जो प्रदेश में बीबीबीपी से सम्बंधित अभियानों का मार्गदर्शन करेगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ ऊषा गुप्ता हरियाणा के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत हुई है। उनका स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वास्थ्य प्रशासन में 33 वर्षों से अधिक का  अनुभव रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के रूप में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य प्रबंधन क्षेत्र के कार्यों के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्ंतर पर विभिन्न विषयों में शोध पत्र प्रकाशित है।

डॉ ऊषा गुप्ता ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) अभियान का सलाहकार नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर प्रदेश में ओर अधिक जागरूकता लाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से बेटियों के लिए सुरक्षा से लेकर सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से न केवल बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी बल्कि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना भारत में लड़कियों की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक रही है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत हरियाणा के पानीपत से 22 जनवरी 2015 में की थी।

डॉ ऊषा गुप्ता ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसको पूरा करने के लिये देशभर के सभी राज्य साल भर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाते है जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार की लडकियो व महिलाओं के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा