Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के औद्योगिक हरियाणा: समृद्ध हरियाणा के सपने को साकार करने की पहल

November 17, 2023 04:56 PM

 हरियाणा पॉवर युटिलिटिज के अध्यक्ष श्री पी. के. दास ने कहा कि एच.पी.जी.सी.एल. की फरीदाबाद एवं पानीपत में थर्मल प्लांट की खाली पड़ी जमीनों को औद्योगिक एवं शैक्षणिक विकास हेतु देने की योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है। हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन की फरीदाबाद में खाली पड़ी 141.78 एकड़ जमीन और पानीपत में खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इन्फरास्ट्रकचर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को ट्रांसफर की जा रही है। इसका उद्देश्य हरियणा के औद्योगिक संर्वधन को बढ़ावा देना है।

        इस आशय की जानकारी देते हुए श्री पी के दास ने बताया कि पानीपत और फरीदाबाद दोनो शहरों की थर्मल की खाली पड़ी जमीन हरियाणा के औद्योगिक विकास के लिए प्रदान की जा रही है। इन स्थानों पर स्थापित उद्योग से न सिर्फ नौजवानों को रोज़गार मिलेगा बल्कि हरियाणा के जी. डी. पी. में वृद्धि होगी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का औद्योगिक हरियाणा: समृद्ध हरियाणा का सपना साकार होगा।

        विदित है कि पानीपत थर्मल की स्थापना नवम्बर 1979 में हुई थी, वर्तमान में इस परिसर में 3 युनिटें संचालित है। फरीदाबाद में प्रस्तावित गैस आधारित ऊर्जा उत्पादन संस्थान के लिए उपलब्ध भूःखण्ड पर गांव मथुका और अरूआ में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सलाह/मार्गदर्शन पर प्रस्तावित संस्थान का निर्माण स्थगित कर दिया गया। निष्कर्षतः फरीदाबाद में खाली पड़े 141.78 एकड़ एवं पानीपत में 100 एकड़  भू-भाग पर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इन्फरास्ट्रकचर डेवलपमैंट कॉर्पोरेशन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कर रहा है। वहीं थर्मल द्वारा स्थापित टाऊनशीप सेक्टर-23, फरीदाबाद की 5 एकड़ जमीन पर उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा फरीदाबाद और आस पास के युवाओं के लिए महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है।

        राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित भूमि के मूल्य में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस लिए इस प्रमुख भूमि के नवीनतम बाजार मूल्य को आधार में रख कर मूल्यांकन के उपरान्त समतुल्य मूल्य का एच पी जी सी एल को शिक्षा विभाग एवं हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इन्फरास्ट्रकचर डेवलपमैंट कॉर्पोरेशन द्वारा भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से दोनों जिलों के स्थानीय जन-मानस में खुशी की लहर है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट