Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Haryana

राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई

November 14, 2023 05:26 PM
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित जाएगा। इसके लिए आवेदन की तिथि को एक नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल 86 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें से 11-11 हजार के 47 पुरस्कार व 39 पुरस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे।

विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाएं संबंधित जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के सम्बन्ध निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशानुसार किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, समाज सेवा के कार्य में सराहनीय कार्य के लिए, मीडिया एवं साहित्य, खेल में सराहनीय कार्य करने वाली व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो आदि को पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया हो एवं चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो उन बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं के नाम सभी दस्तावेजों सहित संबंधित विभागों की सिफारिश उपरांत स्थानीय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में 30 नवंबर तक ऑफलाइन जमा करवाना होगा।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे