Wednesday, September 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू • नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा • उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
Chandigarh

चंडीगढ़:PGI में आग लगने से मरीजों में मची भगदड़, इमरजेंसी आईसीयू तक धुंआ ही धुंआ

October 10, 2023 06:09 AM

पीजीआई नेहरू अस्पताल में आग लगने से मरीजों में भगदड़ मच गई। आग लगने के कारण पूरे कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए। धुंआ इमरजेंसी आईसीयू तक पहुंच गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही सभी सिक्योरिटी गार्ड इमरजेंसी को आने वाले रास्ते को बंद करने में जुट गए। इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और गायनी वार्ड में धुंआ फैला हुआआग को देखते हुए बी, सी ब्लॉक को जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है। जहां आग लगी है वहा तीन महीने से तीन साल के बच्चे उपचाराधीन है। शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को सांस लेने में समस्या होने लगी है।नमरीज की आंखों में जलन हो रही है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट भी किया है। फायर विभाग को देर रात 12.22 पर आग लगने की सूचना मिली। पीजीआई के अंदरूनी फायर स्टेशन पर आग काबू नहीं हुई तो चंडीगढ़ के फायर स्टेशन को सूचना देकर फायर टेंडर मंगवाएं गए। सेक्टर 17 सहित कई स्टेशन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भेजी गई। दो बजे तक आग पर काबू पाने का काम चलता रहा। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी धुआं बहुत ज्यादा फैला है। इससे कई के दम घुटने की जानकारी भी मिली है। हालांकि हताहत की सूचना अभी नहीं है। नेहरू अस्पताल के सभी ब्लॉक से मरीजों को तेजी से शिफ्ट किया जा रहा है। गर्भवती और प्रसूता को भी दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। अफरातफरी के बीच नवजात बच्चों और महिलाओं को जल्दबाजी में अलग-अलग शिफ्ट करना पड़ा। इस बीच उनके स्वजन उन्हें खोजते रहे। वह किसी अनहोनी की आशंका से परेशान नजर आए। इधर-उधर भकट कर वह यह जानने की कोशिश करते रहे कि उनके मरीज को आखिर कहां शिफ्ट किया गया है।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री