Sunday, December 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहताहरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोकमहाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चाकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आएंगे दिल्ली - पीएम मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मुलाकात , संसद भवन में की मुलाकात
 
Haryana

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गत जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें मिले फूलों के गुलदस्तों का सार्थक होगा उपयोग, बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद

March 16, 2023 03:57 PM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के गत जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें लोगों द्वारा भेंट किए गए फूलों के गुलदस्तों का सार्थक उपयोग करते हुए उनकी कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। 
 
गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज यह निर्णय लेते हुए बताया कि लोगों द्वारा दिए गए फूलों व फूलों के गुलदस्तों की कंपोस्ट खाद बनाने के लिए एसडी कालेज, अंबाला छावनी में फूलों व गुलदस्तों को भेजा गया ताकि इन फूलों की खाद तैयार करके पौधों में दी जा सकें। 
 
श्री अनिल विज का गत दिवस 70वां जन्मदिवस पूरे अंबाला में बडे़ ही हर्शोल्लास व उत्सव की तरह मनाया गया। श्री विज के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा और अन्य राज्यों से भी लोगों द्वारा उनको बधाई व षुभकामनाएं देने वाले लोगों/प्रषसंकों का तांता लगा रहा है। इस दौरान लोगों व प्रषंसकों द्वारा फूलों के गुलदस्ते श्री विज को भेंट किए गए जो काफी संख्या में एकत्रित हो गए। 
 
उल्लेखनीय है कि इन गुलदस्तों की काफी संख्या हो गई थी और इसलिए इन फूलों की अब कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। कंपोस्ट खाद को बनाने के लिए फूल, पत्तों व इत्यादि कूडा करकट को एकत्रित कर कंपोस्ट खाद अर्थात जैविक खाद तैयार की जाती है। कम्पोस्ट को ‘कूड़ा खाद’ कहते हैं। पौधों के अवशेष पदार्थ, घर का कूड़ा कचरा, मल, पशुओं का गोबर आदि का जीवाणु द्वारा विशेष परिस्थिति में विच्छेदन होने से यह कंपोस्ट खाद बनती है। अच्छा कम्पोस्ट खाद गन्द रहित भूरे या भूरे काले रंग का भुरभुरा पदार्थ होता है। इसके 0.5 से 1.0 प्रतिशत पोटाश एवं अन्य गौण पोषक तत्व होते हैं।
 
गौरतलब है कि आमजन, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग गत दिवस प्रातः से ही मंत्री विज के आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचने लगे थे और इस बीच गुलदस्तों के अम्बार मंत्री विज के आवास पर लग गए। गृह मंत्री अनिल विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलीब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी थी। गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों तथा विभिन्न संस्थाओं ने विभिन्न बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ पॉलिसी जल्द करें लागू: मेहता हरियाणा डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म की, देर रात वार्ता के बाद तीन हजार डॉक्टर काम पर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन' -हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर 'एक्शन', एक ही दिन में 245 गिरफ्तार और 843 ठिकानों पर रेड हरियाणा पुलिस के प्रयासों से सड़क हादसों में कमी, नवंबर माह में दुर्घटनाएं घटीं हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव