Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Delhi

हरियाणा मेडिकल स्टूडेंट्स के मुद्दे पर बड़ी ख़बर,हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डॉक्टर्स की हड़ताल के मामले में बातचीत हुई

November 25, 2022 02:19 PM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल पर बयान देते हुए कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने संज्ञान लिया है और उनकी आज ही मुख्यमंत्री और अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने उम्मीद करते हुए कहा कि आगामी एक-दो दिन में इसका हल निकल जाएगा।
 
नई दिल्ली हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने  सभी डॉक्टरों से आह्वान करते हुए कहा कि ‘’डॉक्टर आंदोलन करें यह उनका अधिकार है, मगर मरीजों को इसका नुक्सान नहीं होना चाहिए और मानवता के आधार पर डाक्टरों को यह देखना चाहिए।“
 
*हर हरियाणवी का होगा मेडिकल चेकअप, ई-उपचार से जुड़ेंगे डिजिटल कार्ड : अनिल विज*
 
हरियाणा में शुरू होने जा रहे स्वास्थ्य सर्वेक्षण पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम हर हरियाणवी का मेडिकल चेकअप करना चाहते हैं और हमें पता होना चाहिए कि हमारे प्रदेश में भिन्न-भिन्न बीमारियों के कितने मरीज है और इस कवायद को चरणबद्ध तरीके से यह किया जाएगा। पहले चरण में अंत्योदय परिवारों का चेकअप किया जाएगा। उनका पूरा मेडिकल चेकअप, टेस्ट, ब्लड सेंपल लिए जाएंगे। हम अपनी प्रयोगशालाओं को भी सक्षम बना रहे हैं और लोगों को डिजिटल कार्ड दिए जाएंगे। यह कार्ड ई-उपचार सिस्टम से जुड़ा होगा। 
 
उन्होंने कहा कि मरीज हरियाणा के किसी भी अस्पताल में जाएंगे तो ई-उपचार के जरिए उन्हें मेडिकल सुविधा अस्पताल में मिलेगा। अभी मेडिकल कालेज व पीएचसी को ई-उपचार से जोड़ने के लिए मैनें कहा है। अभी हमारे प्रदेश में 55 अस्पताल ई-उपचार से जुड़े हैं और डाक्टरों को ई-उपचार के जरिए मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री कंप्यूटर पर उपलब्ध होगी और डाक्टरों को मरीज के बार-बार टेस्ट नहीं करने पड़ेंगे। इससे मरीज को बहुत ज्यादा लाभ होने वाला है और हरियाणा प्रदेश का पहला राज्य है जो यह कदम उठा रहा है। 
 
*चुनावी हार से आम आदमी पार्टी के सभी नेता डिम्प्रेशन का शिकार :  विज* 
 
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व गोवा चुनावों में जो हार हुई है और हिमाचल प्रदेश, गुजरात व दिल्ली में होने जा रही है उससे इनके सारे नेता डिप्रेशन के शिकार हो गए है और डिप्रेशन के मरीज को अपने साय से भी डर लगता है। हर समय उन्हें लगता है कि उन्हें कोई हमला कर देगा।  मुझे लगता है कि उन्हें अपने आपको मनो वैज्ञानिक को दिखाना चहिए और आप पार्टी के लिए तो इन्हें नियमित मनो वैज्ञानिक रख लेना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार तो बिना वजह इसमें मुद्दा उठा रहा है और चंडीगढ़ पर हरियाणा व पंजाब का बराबर का हक हैं। जब तक हमें एसवाईएल का पानी और हिंदी भाषी क्षेत्र जो अवार्ड हुए है उसके मुताबिक नहीं मिल जाते तब तक हम चंडीगढ़ में डटे हुए हैं और कोई हिला नहीं सकता। 
 
*पंजाब में हो रहे जघन्य अपराधों पर विज ने कहा ‘’पंजाब सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए’’*
 
पंजाब में आप पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के अधीन लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराधों एवं पंजाब के बिगड़ते माहौल पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम इससे चिंतित है और हमने इस पर कई कदम उठाए है। पंजाब में वह आप पार्टी को कहना चाहेंगे कि दिल्ली में तो वह पहले यह कह कर छूट जाते थे कि पुलिस हमारे पास नहीं, मगर पंजाब में तो सब कुछ इनके पास है। पंजाब में जघन्य अपराध हो रहे हैं और पंजाब सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए।
Have something to say? Post your comment
More Delhi News
भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई
ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन
हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
दिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत दिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आज MCD का एक्शन, D ब्लॉक में मैनुअल डिमोलिशन जारी