Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की ।
 
Haryana

जेल सुधारों पर गठित संसद की स्थाई समिति ने हरियाणा की जेलों में हो रहे सुधारों की सराहना की :चौधरी रणजीत सिंह

November 23, 2022 05:56 PM

समिति के अध्यक्ष श्री सुशील मोदी की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों ने 15 नवम्बर, 2022 को हरियाणा की विभिन्न जेलों का दौरा किया और उन्होंने विजिटर रजिस्टर में लिखा, ‘बहुत बेहतरीन व्यवस्था, ऐसा लग रहा है कि घर जैसी व्यवस्था है, बहुत-बहुत बधाई।’

यह जानकारी आज हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने एक पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जेल सुधारों के लिए हरियाणा में बहुत कुछ किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमने पिछले दिनों हरियाणा की सभी जेलों के सुपरिनटेंडेंट, डीजीपी (जेल), हरियाणा पुलिस महानिदेशक तथा तिहाड़ जेल दिल्ली के अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को इस बैठक में हुई चर्चा के बारे जानकारी दी तो उन्होंने तत्काल स्कॉर्पियो गाड़ी जेल अधीक्षकों को देने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अब बंदियों को रात का खाना भी सूर्यास्त के समय दिया जाता है, जो पहले सायं 4 बजे दिया जाता था। उन्होंने कहा कि दादरी व फतेहाबाद दो जेलें बनकर तैयार हो गई हैं। रोहतक की जेल का भी निर्माण कार्य जारी है, जो लगभग डेढ साल में पूरा हो जाएगा।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा की जेलों में गीता मनीषी श्री ज्ञानानन्द महाराज व अवधेशानंद महाराज से भी प्रवचन करवाए जा रहे हैं ताकि कैदियों के आचरण में सुधार हो। श्री रणजीत सिंह ने बताया कि कुरूक्षेत्र जेल के बाहर पैट्रोल पंप खोला गया है, जहां कैदी ही पूरा काम करते हैं, जो जेल सुधारों के मामले में एक अच्छा प्रयास है।
हरियाणा विधानसभा सदन के लिए अलग से चण्डीगढ़ में जमीन के आवंटन का पंजाब के नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध पर पूछे जाने पर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि 1966 में जब हरियाणा पंजाब से अलग हुआ तो उस समय चण्डीगढ़ में  हिमाचल प्रदेश का भी हिस्सा था। शाह आयोग ने चण्डीगढ़ पर हरियाणा का हक करार दिया था और आयोग के दो सदस्यों ने चण्डीगढ़ को हिन्दी भाषी क्षेत्र मानते हुए हरियाणा के पक्ष में अपना मत दिया था। पंजाब में उस समय अकाली नेता श्री तारा सिंह तथा श्री फतेह सिंह जैसे नेताओं का दबदबा था। तत्कालीन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक के चक्कर में चण्डीगढ़ पर हरियाणा के हक पर रोक लगा दी, जबकि यह मामला पूरी तरह से केन्द्र सरकार का था और चण्डीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते अंबाला नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से भाजपा के प्रत्याशी वरिंदर नाथ राजपूत चुनाव जीते