Friday, February 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण पर की सख्त कार्रवाई करते हुए चार सप्ताह में 1849 चालान जारी किएपीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजनाz मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठनविकसित उद्योग, विकसित श्रमिक" पर रहेगा सरकार का फोकस: नायब सिंह सैनीहरियाणा में ग्रुप ‘डी’ भर्ती नियमों में बड़ा बदलावसूरजकुंड मेले के जरिए युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का अनूठा प्रयासहरियाणा सरकार ने जारी किए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भत्तों एवं वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी के निर्देशअस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता निकली गरीबी रेखा से बाहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Education

चण्डीगढ़ / स्कूल खोलने के लिए एसओपी जारी:विद्यार्थी नाम लिखे डेस्क पर ही बैठेंगे, स्टेशनरी शेयर नहीं करेंगे

July 14, 2021 09:04 AM

प्रदेश में कोरोना के केस भले कम आ रहे हैं, लेकिन आईसीएमआर समेत तमाम बड़े वैज्ञानिक तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इस बीच प्रदेश के स्कूल खुलने जा रहे हैं। सबसे पहले 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। 23 जुलाई से छठी से 8वीं तक की कक्षाएं लगेंगी।

इसके लिए सोमवार को शिक्षा विभाग के स्टेट मुख्यालय से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर) जारी की गई है। इसके अनुसार, कक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए विद्यार्थियों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखी जाएगी।
हर डेस्क पर विद्यार्थी का नाम लिखा जाएगा। वही विद्यार्थी डेस्क पर बैठेगा। वे एक दूसरे से स्टेशनरी भी शेयर नहीं कर सकेंगे। मिड-डे-मील नहीं मिलेगा। सिर्फ राशन दिया जाएगा। जो विद्यार्थी घर रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी, न ही दबाव बनाया जाएगा।

पिछली बार से लिया सबक: मेडिकल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं रखी, मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनेगी

पिछली बार से सबक लेते हुए सरकार ने मेडिकल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं रखी है। क्योंकि मेडिकल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता के चलते पिछली बार अस्पतालों में बच्चों की लाइनें लगी थीं, इसके बाद बच्चों में संक्रमण फैल गया था और तेजी से केस बढ़ने लगे तो दूसरी लहर शुरू हुई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. जे गणेशन ने बताया कि सभी स्कूल कंपोजिट स्कूल ग्रांट की राशि में से 25 फीसदी राशि स्कूल में तैयारियों के लिए खर्च सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Education News
इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि