Wednesday, August 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणापेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्रीतालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडास्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देशहरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
Education

फरीदाबाद:कोरोना से अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा सतयुग दर्शन विद्यालय

June 02, 2021 04:20 PM

फरीदाबाद के भूपानी लालपुर रोड़ पर स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय ने ये घोषणा की है कि जो बच्चे कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए हैं उनको विद्यालय निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा... 'उम्मीद एक आशा की किरण' योजना के तहत विद्यालय ने ये घोषणा की है... जन कल्याण की भावना और मानवतावादी दृष्टिकोण के तहत विद्यालय द्वारा लिया गया ये फैसला काबिल-ए-तारीफ है। 

'उम्मीद एक आशा की किरण' योजना के तहत जिन मेधावी बच्चों के माता-पिता या परिजन कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए, या जिन बच्चों के परिवार की आय का जरिया कोरोना के चलते प्रभावित हुआ, उनके लिए सतयुग दर्शन विद्यालय ने निशुल्क बोर्डिंग या डे-बोर्डिंग शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीरज मोहन पुरी जी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि हम समाज के सभी वर्ग के उन 12 असहाय बच्चों की निशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं जिनकी आयु 6 से 14 वर्ष के बीच हो। जिन छात्रों को यह सुविधा दी जानी है, विद्यालय की तरफ से यह जांच भी की जाएगी कि क्या वे सचमुच इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं।

 

प्रधानाचार्य श्री नीरज मोहन पुरी ने बताया कि ऐसे छात्रों की एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जो छात्र ऊपर के 1 से 12 तक के रैंक हासिल करेंगे और जिनका पिछले दो वर्ष का शैक्षिक रिकॉर्ड अच्छा होगा और जिनकी आर्थिक स्थिति कोरोना के कारण कमजोर हो गई है, जो सच में योजना के लिए जरूरी योग्यता के सभी प्रमाणों पर खरे उतरते हैं, ऐसे 12 छात्रों को विद्यालय निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा।

 इस संदर्भ में अंतिम निर्णय विद्यालय की प्रबंधन समिति ही लेगी।

Have something to say? Post your comment
More Education News
इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि