Monday, August 31, 2026
Follow us on
Haryana Crime

अम्बाला शहर कालका चौक पर चली गोलियां, दो की मौके पर मौत,2 घायल

March 25, 2021 12:56 PM

अंबाला में गुरुवार दोपहर में फायरिंग की वारदात सामने आई है। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वारदात अंबाला शहर के कालका चौक की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां कार में सवार होकर कुछ बदमाशों ने एक कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवाया और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इस वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही वारदात के आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश शुरू कर दी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में वारदात के शिकार युवक चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार थे। कहा जा रहा है कि ये मनी माजरा के रहने वाले हैं और किसी कोर्ट के मामले में यहां अंबाला आए थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana Crime News
सोनीपत: गश्त कर रही STF टीम पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी गुरुग्राम में CNG स्टेशन पर 3 युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस अंबाला के एक अस्पताल में चली गोलियां, इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजामए पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई,पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड ने देर रात 1 बजे हुक्का बारों पर की रेड, DSP सिद्धार्थ ढांडा की अगुवाई में हुई रेड चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार अम्बाला:हाथी खाना मंदिर के पास बाइक सवारों ने युवक को मारी 8 गोलियां,ईलाज के दौरान युवक की मौत 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार करनाल के सरकारी पेट्रोल पंप पर 15 लाख की बड़ी लूट,3 हथियार बन्द बदमाशो ने रिवाल्वर तानकर लूटे पैसे