Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana Crime

हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर खास निशाना,1 माह में 36 मोस्टवांटेड सहित 1625 बदमाशों को किया गिरफ्तार

August 22, 2020 03:19 PM

  हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए महीने-भर चलाया गया विशेष अभियान सफल साबित हुआ है। पुलिस ने इस दौरान 36 मोस्टवांटेड अपराधियों सहित 1,625 बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ये मोस्टवांटेड न केवल जघन्य अपराध के आरोपी थे बल्कि ईनामी बदमाश भी थे। इसके अतिरिक्त, अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने 584 लोगों को काबू किया है। 
          हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई राज्य में अपराध दर पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान का हिस्सा थी। 16 जुलाई से शुरू हुई कार्रवाई के तहत राज्य में 932 उद्घोषित अपराधियों, 652 बेल जंपर्स तथा 5 पैरोल जंपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में से कई लंबे समय से फरार चल रहे थे।


अवैध हथियारों के खिलाफ भी चला अभियान
          डीजीपी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 584 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 436 अवैध पिस्तौल, 105 देसी कट्टा, 19 रिवाल्वर, 2 राइफल, 2 बंदूकें, 10 मैगजीन, 670 कारतूस और 23 चाकू बरामद हुए। । उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ हमारी रणनीति स्पष्ट है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
          जहां पंचकूला, रोहतक और पलवल जिलों से अधिकतम 5-5 मोस्ट-वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों में भेजा गया है वहीं सोनीपत से 4 और नारनौल तथा नूंह से 3-3 को काबू किया गया है। इस अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स सहित हमारी फील्ड इकाइयों ने अपराधियों सहित असामाजिक तत्वों पर खास निशाना साधते हुए उन्हें सलाखों में भेजने का काम किया है।

जिला पुलिस प्रमुखों की सराहना  
      उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने में हासिल किया गया अपेक्षित परिणाम हमारे जिला पुलिस प्रमुखों (सीपी/एसपी) द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है, जिन्होंने अपनी पुलिस टीमों के साथ अपराधियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके अंजाम तक पहुंचाया है। 
          डीजीपी ने कहा कि पुलिस अपराध दर के साथ-साथ कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधियों का पता लगाकर उन्हें अंजाम तक पंहुचाने करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस द्वारा राज्य में पीओ, बेल जंपर्स और अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana Crime News
सोनीपत: गश्त कर रही STF टीम पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे दलजीत सिहाग सिसाय सहित पांच युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी गुरुग्राम में CNG स्टेशन पर 3 युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस अंबाला के एक अस्पताल में चली गोलियां, इस गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजामए पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई,पंचकूला में CM फ्लाइंग स्क्वाड ने देर रात 1 बजे हुक्का बारों पर की रेड, DSP सिद्धार्थ ढांडा की अगुवाई में हुई रेड चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार अम्बाला:हाथी खाना मंदिर के पास बाइक सवारों ने युवक को मारी 8 गोलियां,ईलाज के दौरान युवक की मौत 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार करनाल के सरकारी पेट्रोल पंप पर 15 लाख की बड़ी लूट,3 हथियार बन्द बदमाशो ने रिवाल्वर तानकर लूटे पैसे