Saturday, July 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस और 3 HCS अधिकारियों का किया तबादलापलवल पत्रकार प्रकरण: प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगीएमडब्ल्यूबी ने की पलवल के पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निंदाहरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़जमीन से जुड़े सभी काम हों आसान, पारदर्शी और समय पर, यही सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्रीप्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं बुनियाद योजना के तहत संचालित 103 केंद्रों में 25 नए केंद्र जुड़ेंगे, कुरुक्षेत्र सुपर-100 सेंटर को मिलेंगे 100 नए कंप्यूटरअग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां ,20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्ती
Entertainment

Bigg Boss 13 Winner 2020: आसिम को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला बने शो के विनर

February 16, 2020 01:48 AM

बिग बॉस 13 सीजन कई मायनों में खास रहा. इस बार का सीजन पिछले सारे सीजन के मुकाबले ज्यादा लंबा चला. कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ पहले ही दिन से देखने को मिली. सभी ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया. लंबे इंतजार के बाद ये नतीजा भी आ गया है. 140 दिन चले बिग बॉस शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बन गए हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हरा दिया. शो में दूसरे नंबर पर रहे कश्मीर के मॉडल आसिम रियाज. शो के टॉप कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह टॉप में जगह बना पाने में कामयाब रहे. शो का बज इस बार जबरदस्त रहा. शो कई हफ्तों तक टीआरपी में टॉप 1 में रहा. फिनाले के कुछ दिनों पहले से ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कॉम्पिटीशन देखने को मिल रही थी और प्रशंसक दो गुटों में बंट गए थे.

शो में दिखे कई उतार चढ़ाव

20 हफ्तों तक चले बिग बॉस के इस 13वें सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कई दफा कंटेस्टेंट अपना टैंपर खो गए. बात लड़ाई-झगड़े से मार-पीट तक भी पहुंची. कई सारे कंटेस्टेंट बीच में ही बिखरते नजर आए और बिग बॉस के घर से बाहर निकलने की गुहार तक लगा डाली. कई सारे प्रतिभागी ने अपने आप को कूल रखने की कोशिश की और धैर्य के साथ खेलना जारी रखा.

बता दें कि फिनाले की शुरुआत में कंटेस्टेंट के पैरेंट्स की कुछ क्लिप्स दिखाई गईं. इस दौरान पैरेंट्स अपने बच्चों से मिलने के लिए बेकरार नजर आए और बेस्ट विशेज दीं. इसके बाद सुनील ग्रोवर सभी का मनोरंजन करते नजर आए. कभी शाहरुख खान के गेटअप में, कभी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गेटअप में तो कभी अमिताभ बच्चन बन कर वे लोगों को हंसाते दिखे.

BB 13 में पहुंचे हरभजन सिंह-मोहम्मद कैफ

इसके अलावा शो में क्रिकेट की दुनिया के बड़े खिलाड़ी हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ पहुंचे. दोनों ने सलमान खान के साथ क्रिकेट खेला. दरअसल दोनों अपने अपकमिंग शो रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे. इस दौरान दोनों घर के अंदर भी जाते हैं और शहनाज गिल को उनके नए स्वयंवर शो के लिए बधाइयां भी देते नजर आए.

पंजाब की कटरीना कैफ हुईं बेघर

बिग बॉस के घर से पंजाब की कटरीना कैफ बेघर हुईं तो शहनाज का नाम लेते हुए सलमान खान भी थोड़े अपसेट नजर आए. वहीं पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रश्मि देसाई के एविक्शन की घोषणा की.

शो से बाहर हुईं आरती सिंह

शो से जबआरती सिंह बाहर हुईं तो उनकी मां उन्हें घर से बाहर लेने के लिए आईं. घर से बाहर निकलकर आरती ने सलमान से कहा कि आज मैं आपके सामने आरती सिंह बनकर खड़ी हूं. वहीं पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कहा.

मां को स्क्रीन पर देख रोने लगीं रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने पूरे सीजन अपनी मां को बहुत मिस किया. बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में अपनी मां को स्क्रीन पर देख रश्मि खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. बाकी कंटेस्टेंट भी पैरेंट्स को देख काफी इमोशनल हो गए थे.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर