Saturday, July 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकतदेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियादेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड
Bachon Ke Liye

गलत कंटेंट खुद ही हट जाए, ऐसा सिस्टम बनाने के करीब फेसबुक

November 17, 2018 05:46 AM

COURTESY NBT NOV 17

गलत कंटेंट खुद ही हट जाए, ऐसा सिस्टम बनाने के करीब फेसबुक


कौन सी सामग्री हटाई जाए, यह बताने के लिए भी संस्था बनेगी अगले साल
बेहतरी की ओर• एपी, न्यू यॉर्क

 

फेसबुक ऐसा सिस्टम लाने जा रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर किसी कंटेंट की शिकायत करे, उससे पहले ही वह हटा दिया जाए। यह कंटेंट नफरत भरे भाषण, ग्राफिक वायलेंस जिसमें किसी भी तरह के मीडिया में दिखाई जाने वाली बर्बर हिंसा शामिल है, कोई भी हो सकता है।

इसी तरह फेसबुक एक ऐसी स्वतंत्र संस्था भी बना रहा है जो इस पर नजर रखेगी कि सोशल नेटवर्किंग साइट से कौन सी सामग्री हटा दी जाए। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि आने वाले साल में एक स्वतंत्र संस्था बनाई जाएगी जो एक तरह से ‘ऊपरी अदालत’ की तरह काम करेगी जो सोशल नेटवर्क की ओर से कंटेंट हटाने के फैसले की अपीलों पर विचार करेगा। मेरा यह मानना है कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी और सुरक्षा के बारे में कई फैसले खुद से नहीं करने चाहिए। इसी तरह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर या यूजर की ओर से रिपोर्ट की गई पोस्ट की एक आंतरिक प्रणाली समीक्षा करती है जिसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।

इन पहलों का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब फेसबुक पर फर्जी खबरों से लेकर अमेरिका, म्यांमार, भारत और अन्य देशों में चुनावी हस्तक्षेप, हेट स्पीच और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

Have something to say? Post your comment