Monday, June 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
यूपीः उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर नोएडाः जेवर एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत आज से, मंत्री नायडू एयरपोर्ट पहुंचेअमेरिका-ईरान डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावटअमेरिका-ईरान के बीच हुई डील, ट्रंप ने दी होर्मुज खोलने की मंजूरीFIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिकाअमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग प्लेन क्रैश, 12 की मौतहरियाणा पुलिस का अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी,पानीपत के बाद झज्जर में STF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम
 
Technology

इधर वॉट्सऐप नं. बदला, उधर सबको पता चला

March 31, 2018 06:30 AM

COURSTEY NBT MARCH 31

इधर वॉट्सऐप नं. बदला, उधर सबको पता चला


नया 'चेंज नंबर' फीचर ड्यूप्लिकेट चैट्स की समस्या को खत्म कर देगा
कैसे बदलेगा नंबर
यूजर को इसके लिए इसके लिए वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद अकाउंट ऑप्शन को चुनकर 'चेंज नंबर' सलेक्ट करना होगा। पुराना और नया नंबर देने के बाद वॉट्सऐप पूछेगा कि आप अपने नए नंबर के बारे में किन कॉन्टैक्ट्स को नोटिफाइ करना चाहते हैं। WABetaInfo ने कहा, माइग्रेशन के बाद प्राप्तकर्ता के फोन पर पुराने चैट के सभी शेयर्ड मैसेज नए में ट्रांसफर हो जाएंगे। वॉट्सऐप के 1.5 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जो करीब 60 अरब मैसेज प्रतिदिन शेयर करते हैं। भारत में इसके 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।• आईएएनएस, नई दिल्ली

 

वॉट्सऐप ने शुक्रवार को एक नए फीचर बीटा अपडेट की शुरुआत की, जो जल्द ही आईओएस, ऐंड्रॉयड और विंडोज फोन यूजर्स को आसानी से नए नंबर पर डेटा ट्रांसफर की सुविधा देगा। नया 'चेंज नंबर' फीचर इस समय गूगल प्ले स्टोर पर 2.18.97 ऐंड्रॉयड बीटा अपेडट में उपलब्ध है। यह बाद में आईओएस और विंडोज डिवाइसेज में आएगा। वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाले वेबसाइट WABetaInfo पर कहा गया है, 'यह पुराने नंबर चेंज फीचर को बहुत बेहतर बनाता है। आप नोटिफाइ करने के लिए विशेष कॉन्टैक्ट्स चुन सकते हैं और चैट हिस्ट्री नए चैट में पहुंच जाएगी। यह ड्यूप्लिकेट चैट्स की समस्या को खत्म कर देगा।'

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स चाहे तो कुछ या सभी कॉन्टैक्ट्स को नोटिफाइ कर सकता है। आप उन कॉन्टैक्ट्स को भी नोटिफाइ कर सकते हैं, जिनके साथ चैट की हो

Have something to say? Post your comment