Thursday, February 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा और महिला मोर्चा ने खास अंदाज में जाना ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबबूचड़खाने लाइसेंस प्राप्त उद्योग के रूप में संचालित, नियमों के अनुरूप ही मिलती है अनुमति: राव नरबीर सिंहआदमपुर और नलवा क्षेत्र में जलभराव से राहत के लिए करोड़ों की परियोजनाएं मंजूरबल्लभगढ़ के गरीब परिवारों को अलॉट मकानों का जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक - विपुल गोयलप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए है कटिबद्ध -खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमम्हारी सड़क ऐप से सड़क सुधार को मिली नई रफ्तार: रणबीर गंगवामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
 
Jobs

गूगल में सर्च कर के मिलेगी नई नौकरी, जारी हुआ यह फीचर

June 24, 2017 06:30 AM

COURTESY DAINIK JAGRAN

नई दिल्ली (जेएनएन)। नई नौकरी ढूंढना बेहद मुश्किल है। ऑनलाइन कई ऐसी साइट्स हैं जो नई जॉब ढूंढने में मदद करती हैं। लेकिन बार-बार इन साइट्स पर जाकर अपने मुताबिक नौकरी तलाशना भी एक मुश्किल टास्क है। इसी परेशानी को देखते हुए गूगल ने एक नया फीचर जारी किया है जिसके जरिए यूजर मोबाइल और डेस्कटॉप से आसानी से नौकरी ढूंढ पाएंगे। इसके लिए उन्हें केवल jobs near me टाइप करना होगा। या फिर आप जिस भी सेक्टर में नौकरी तलाश रहे हैं उसका कीवर्ड डालकर सर्च करें जैसे teaching jobs आदि। इंटरनेट पर मौजूद सभी जानकारी की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें कंपनी का नाम समेत जॉब की सभी डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगी।

अगर आप किसी विशेष जॉब की तलाश में हैं तो स्क्रॉल डाउन कर कैटेगरी, टाइटल और रोजगार का प्रकार जैसे डिटेल्स देनी होंगी। यूजर्स का ज्यादातर समय ये ढूंढने में ही निकल जाता है कि किस वेबसाइट पर नई जॉब के बारे में पोस्ट किया है। इसमें आप कस्टम सर्च को सेव कर सकते हैं और ईमेल्स अलर्ट के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसे में जब भी आपके मुताबिक कोई जॉब पोस्ट की जाएगी तो आपके पास उसकी नोटिफिकेशन आ जाएगी।

फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका में ही उपलब्ध कराया गया है। खबरों की मानें तो गूगल जल्द ही इस सर्विस को बाकि के देशों में भी जारी करेगा। गूगल ने इस सर्विस के लिए लिंकडिन, मॉन्सटर, वेअप, डायरेक्टइंप्लोयर्स, कैरियरइंप्लोयर्स, ग्लासडोर और फेसबुक से करार किया है। वहीं, इनके अलावा जो छोटी-छोटी कंपनियां हैं उनके लिए गूगल ने डॉक्यूमेंटशन किया है।

Have something to say? Post your comment
More Jobs News
राजस्थान विधुत वितरण लिमिटेड विभाग द्वारा 18,885 जूनियर इंजीनियर (जेई), सहायक प्रोग्रामर सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन दो मार्च तक 900 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई शिवराज ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा लोगों को IT और दूसरे सेक्टर्स में नौकरी के अवसर मिलेंगे मध्य प्रदेश: चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों में 34 पीएचडी होल्डर और12,000 इंजिनियर हैं। पद के लिए योग्यता दसवीं पास है। हरियाणा में 6672 सरकारी नौकरियां CBI में नौकरी पाने का मौका 8वीं पास के लिए UPSSSC में 618 वैकेंसी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली 256 वैकेंसी 18-28 साल के उम्मीदवारों के लिए 4000 वैकेंसी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने TGT और PGT के 8793 पदों के लिए मांगे आवेदन