मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान पर की प्रेस ब्रीफिंग
*पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री का संबोधन*
सेवा संकल्प अभियान की हरियाणा में व्यापक तैयारियों की जानकारी देना चाहूंगा- मुख्यमंत्री
आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं
लगातार 25 वर्षों से राष्ट्र के प्रति असाधारण, अविराम और समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें नमन
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादाई अध्याय- मुख्यमंत्री
यह 25 वर्षों की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा
उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचों पर विश्व को दिशा देने वाला विश्व मित्र बनकर उभरा
आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा
वर्ष 2014 से पहले दुनिया भारत को फ्रेजाईल फाइव अर्थव्यवस्थाओं में गिनती थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी बाहरी और आंतरिक सुरक्षा हुई मजबूत
भारत में विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और विरासत पर गर्व करना भी सीखा- मुख्यमंत्री
उनके नेतृत्व और गरीब कल्याण की सोच का परिणाम की लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से आए बाहर
प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति को आशा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से जोड़ा- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वूमेन लेड डेवलपमेंट का दिया मंत्र
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रारंभ हुई है यात्रा 3 करोड़ लखपति बीवी के रूप में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंची
कृषि क्षेत्र में भी हुए ऐतिहासिक बदलाव- मुख्यमंत्री
हरियाणा प्रधानमंत्री जी की कर्म भूमि, हरियाणा से उनका विशेष लगाव- मुख्यमंत्री
पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड रुपए से अधिक की राशि हुई प्राप्त
हरियाणा में प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार आए
हाइड्रोजन रेल से लेकर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाड़ली सखी योजनाओं जैसी योजना से हर हरियाणावासी लाभान्वित हुआ
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा दिवस से होगा
इस दिन किए जाएंगे रक्तदान शिविर आयोजित और शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा
हरियाणा के प्रत्येक परिवार से आह्वान की शाम 7 बजे घर में आशीर्वाद का दीया अवश्य जलाएं
17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा चित्र विषय पर सभी विद्यालयों में चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी
सेवा स्मरण कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटक को संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री की परिवर्तन यात्रा को गांव गांव पहुंचाया जाएगा
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का मिलन कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
कहानी बदलाव की अभियान के माध्यम से देश के 25 लाख नागरिकों की सच्ची परिवर्तन कथाएं आम लोगों के सामने लाई जाएगी
विकसित भारत संकल्प यात्रा और सेवा ज्योति यात्रा जैसे कार्यक्रम भी होंगे आयोजित- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के जन्म स्थान वडनगर से निकाली जाएगी विशेष यात्राएं
यह यात्राएं 20 अलग-अलग तालियां व मार्गो से लगभग 10 राज्यों से गुज़रेंगी
सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे
सेवा रंग कार्यक्रम, हैकाथॉन एवं इन्नोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
इस अभियान का भव्य समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के रूप में होगा- मुख्यमंत्री
हरियाणावासियों से आह्वान कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़ कर ले भाग- मुख्यमंत्री