मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित की लाभ राशि
डीबीटी के जरिए मुख्यमंत्री ने लाभ राशि लाभार्थियों के खातों में डाली
आज विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि की जा रही है डायरेक्ट बेनिफिट द्वारा हस्तांतरित
*चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन*
आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि डाली गई
इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल- मुख्यमंत्री
हमने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल को अपनाया
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक
आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त की जारी- मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई
इसे मिलाकर अब तक 11 किस्तों में 2254 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी- मुख्यमंत्री
दयालु योजना के तहत 4 हजार 520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि की प्रदान
इनमें दयालु योजना- 2 के 70 परिवार भी शामिल- मुख्यमंत्री
आज जारी की गई राशि को मिलाकर 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी
मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड रुपए किए जारी
यह पहले प्रोत्साहन राशि ई कुबेर के माध्यम से की गई जारी
प्रोत्साहन राशि का 50% सात कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से किया जाएगा जारी
शेष 50% पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर की जाएगी जारी- मुख्यमंत्री
HEEP के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड रुपए की राशि की गई जारी
LWR के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये जबकि हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड रुपए की राशि की गई जारी
प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड रुपए और आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड रुपए किए प्रदान
पदमा के तहत दो लाभार्थियों को 20.54 करोड रुपए जबकि MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर के विकास के लिए 2.11 करोड रुपए की राशि की गई जारी
भावांतर भरपाई योजना के तहत 6177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपए की भावांतर राशि की जारी- मुख्यमंत्री
यह राशि आलू, फूलगोभी और शहद के किसानों के लिए की गई जारी- मुख्यमंत्री
इसमें आलू की फसल के लिए 6 हजार 12 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपए शामिल
फूल गोभी के लिए 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपए किए जारी
शहद के लिए 66 किसानों को एक करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए की राशि शामिल- मुख्यमंत्री
आलू की राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी
फूल गोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी
शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर के मधुमक्खी पालकों को की गई जारी
आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी- मुख्यमंत्री
हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख बहनों के बैंक खातों में जुलाई माह की 19 करोड़ 68 लाख रुपए की सब्सिडी डाली
इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपए में मिल रहा है गैस का सिलेंडर- मुख्यमंत्री
आज की राशि मिलाकर कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपए की राशि की जा चुकी जारी