Tuesday, September 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले; जे. गणेशन बने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के DG, मुकुल कुमार को HSVP प्रभारजस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ,पंजाब के महामहिम राज्यपाल और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे उपस्थितजेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मायुवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल कीहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षाडबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्रीआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल
Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले; जे. गणेशन बने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के DG, मुकुल कुमार को HSVP प्रभार

September 08, 2026 03:16 PM

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस (IAS) और 10 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक प्रमुख बदले गए हैं।

जे. गणेशन (IAS) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक (DG) तथा अर्बन एस्टेट्स के महानिदेशक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव और HCAPSD प्रोजेक्ट के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे। मुकुल कुमार (IAS) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला के मुख्य प्रशासक (Chief Administrator) बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (MD) भी नियुक्त किया गया है।

अमित खत्री (IAS) कृषि विभाग के निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम के MD तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पंचकुला के सीईओ का प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन (IAS) अपने वर्तमान श्रम विभाग के कार्यभार के साथ-साथ अब मत्स्य पालन (Fisheries) विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

IAS जिनके विभाग बदले गए

अमनीत पी. कुमार (IAS 2001): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, भविष्य (Department of Future) और खेल विभाग की प्रधान सचिव नियुक्त की गई हैं।

चंद्र शेखर खरे (IAS 2008): हैफेड (HAFED) के नए प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। इसके अलावा वे 'हाउसिंग फॉर ऑल' के महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।

विनय प्रताप सिंह (IAS 2011): हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) तथा हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।अनीश यादव (IAS 2014): आबकारी एवं कराधान

(Excise & Taxation) आयुक्त और वित्त विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।

अशोक कुमार मीणा (IAS 2006): शहरी स्थानीय निकाय (ULB) तथा विदेशी सहयोग विभाग के आयुक्त एवं सचिव होंगे।

शरणदीप कौर बराड़ (IAS 2009): शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक (DG) बनाई गई हैं।

सुशील सरवान (IAS 2012): विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक का पद संभालेंगे।

महत्वपूर्ण HCS अधिकारियों के तबादले

विराट (HCS 2011): मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के OSD के साथ अब प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

नीरज शर्मा (HCS 2022): राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (State Police Complaint Authority) के सचिव बनाए गए हैंराकेश सैनी (HCS 2016): HSVP गुरुग्राम के संपदा अधिकारी-I (Estate Officer-I) और अनुपमा मलिक (HCS 2016) को संपदा अधिकारी-II नियुक्त किया गया है।

सुरेश रावेश (HCS 2019): संयुक्त परिवहन आयुक्त (Joint Transport Commissioner) बनाए गए हैं।।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ,पंजाब के महामहिम राज्यपाल और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे उपस्थित जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मा युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल की हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षा डबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्री आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त