Sunday, September 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मायुवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल कीहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षाडबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्रीआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक
Haryana

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल की

September 06, 2026 06:16 PM

हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी, नियमित वेतनवृद्धि और अन्य सुविधाओं के माध्यम से बेहतर सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है, ताकि उन्हें नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ उपलब्ध करवाए जा सकें।

 

वर्तमान में प्रदेश के नगर निकायों में 13,093 पालिका रोल पर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को वर्तमान में 20,590 रुपये मासिक राशि दी जा रही है। सरकार द्वारा अधिनियम के दायरे में लाने के फैसले से इन कर्मचारियों के भविष्य को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार की पहल से पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों की 60 वर्ष की आयु तक सेवा की सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी) सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही उन्हें 2,000 रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता भी मिलेगा। सफाई कर्मचारियों के कार्य की प्रकृति और उनके द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए यह कदम उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

 

सरकार ने अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभों से आगे भी बढ़ाया कदम:

 

सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक और सैद्धांतिक निर्णय लेते हुए अधिनियम के तहत मिलने वाली पात्रता के अतिरिक्त मासिक वेतन में 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है। इससे पालिका रोल पर लंबे समय से सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। पालिका रोल पर 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि बढ़कर 25,560 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा सरकार हर छह महीने बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत है।

 

सामाजिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक भविष्य की गारंटी:

 

हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम, 2024 के तहत पात्र कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता तथा नियुक्ति से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार ने कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इस प्रकार सरकार की यह पहल केवल वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक नौकरी की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल है।

 

सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्मान:

 

सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि उनके हितों की रक्षा की जाए और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने का यह सैद्धांतिक निर्णय इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मा युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनी हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षा डबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्री आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनी