Sunday, September 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मायुवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल कीहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षाडबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्रीआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक
Haryana

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल

September 06, 2026 06:15 PM

हरियाणा सरकार की SAFAL योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए हारट्रॉन द्वारा SAFAL योजना के तहत आयोजित SAFAL Computer-Based Scholarship Test का 6 सितंबर 2026 को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

 

हारट्रॉन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि SAFAL योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आधुनिक Information Technology के क्षेत्र में उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

 

उन्होंने बताया कि SAFAL योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को Artificial Intelligence (AI), Data Science & Analytics, Cyber Security, Cloud Computing, Internet of Things (IoT), Web & Mobile Technologies तथा Big Data Analytics जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है।

 

प्रवक्ता ने बताया कि SAFAL योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। इस अवधि के दौरान कुल 1,720 आवेदन प्राप्त हुए। योजना के तहत पात्रता के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होना तथा आवेदक का न्यूनतम शैक्षणिक स्तर 10+2 उत्तीर्ण या उससे अधिक होना निर्धारित किया गया था।

 

उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए SAFAL Computer-Based Scholarship Test का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्थापित 32 Hartron Advanced Skill Centres (HASCs) के अलावा IDDC, अंबाला तथा HMSDC, गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं।

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सत्यापन एवं उपस्थिति से लेकर बैठने की व्यवस्था, कार्यशील कंप्यूटर सिस्टम, CCTV निगरानी, इंटरनेट कनेक्टिविटी, तकनीकी सहायता और परीक्षा अनुशासन सहित परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। इन व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा का संचालन सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि हारट्रॉन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों, Examiners/Invigilators, Centre Support Staff, Technical Support Team तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि SAFAL Computer-Based Scholarship Test का आयोजन योजना के अंतर्गत 1,000 छात्रवृत्तियों के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन के उद्देश्य से किया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि SAFAL योजना केवल छात्रवृत्ति प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक आईटी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि SAFAL Computer-Based Scholarship Test का सफल आयोजन हरियाणा के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक आईटी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मा युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल की हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षा डबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनी